ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गठबंधन तुड़वाएंगे तो उन्हें सरकार में जगह मिल जाएगी

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
गठबंधन तुड़वाएंगे तो उन्हें सरकार में जगह मिल जाएगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि उनके पुराने साथी सुशील मोदी उनके खिलाफ खूब बोलें और बोलते रहें। ताकि अगर गठबंधन फिर टूटे और BJP की सरकार बने तो उन्हें सरकार में जगह मिल जाए। CM नीतीश ने रविवार को कहा है कि सुशील मोदी को रोज कुछ ना कुछ बोलना चाहिए।

असल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि सुशील मोदी कह रहे हैं कि जल्दी सरकार गिर जाएगी, तो उन्होंने पलटकर कहा- जल्दी कहिए सुशील जी से कि जल्द से जल्द सरकार गिरा दें। ताकि उनको जल्द से जल्द जगह मिल जाए।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

जब सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं बनाया था। उसी के चलते हम को तकलीफ थी। अब बेचारे कुछ बोल रहे हैं। उनको कुछ जरूर रोज बोलना चाहिए। कुछ बोलेंगे तो केंद्र वाले लोग खुश हो जाएंगे और उनके लिए अच्छा हो जाएगा तो, यह अच्छी बात है। सुशील जी को रोज कुछ ना कुछ बोलते रहना चाहिए।

दरअसल, नीतीश कुमार और सुशील मोदी पुराने दोस्त हैं। इन दोनों के नेतृत्व में 11 सालों तक बिना लाग लपेट के JDU और भाजपा का गठबंधन चलता रहा। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से अलग कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि बिहार में JDU-BJP का गठबंधन टूट गया। अब नीतीश कुमार ने भी इशारा किया है कि सुशील मोदी बोलते रहें।

पिछली महागठबंधन सरकार में की थी 40 प्रेस कॉन्फ्रेंस

सुशील मोदी इन दिनों लगातार महागठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। कभी राजद के मंत्रियों के दागी होने का मामला उठाते हैं तो कभी ललन सिंह को आइना दिखाते हैं कि उन्होंने ही लालू यादव को जेल भिजवाया था। इसको लेकर महागठबंधन के नेता भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। नीतीश कुमार के अलावा तेजस्वी यादव, मनोज झा, ललन सिंह जैसे सरीखे नेता सुशील मोदी पर अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं।

जब 2015 में महागठबंधन की सरकार बनी थी तो सुशील मोदी ने लगातार 40 प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान उन्होंने लालू यादव और उनके परिवार की तरफ से किए गए भ्रष्टाचार के खुलासे किए। उसका नतीजा हुआ कि CM नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन की सरकार बर्खास्त करके NDA के साथ सरकार बनाई थी। जिसमें सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री बने थे।

हालांकि जब NDA की सरकार 2020 में बनी तो सुशील मोदी को बिहार सरकार से अलग कर दिया गया। उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर दिल्ली भेज दिया गया। अब एक बार फिर गठबंधन टूटा है तो सुशील मोदी ने कमान संभाला है और रोज महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ पोल खोल रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,मथुरा कृष्ण जन्भूमि का होगा सर्वे

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,मथुरा कृष्ण जन्भूमि का होगा सर्वे

मुकेश अंबानी का ऐलान इस साल दिवाली पर 5G सेवा का होगा आगाज

मुकेश अंबानी का ऐलान इस साल दिवाली पर 5G सेवा का होगा आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend