ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए स्वर सम्राट मुकेश चंद माथुर

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 27 अगस्त

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in कलाकार विशेष, पटना
0
46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए स्वर सम्राट मुकेश चंद माथुर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गायन की दुनियां में जब भी दर्द भरे गीतों की बात होती है तो गायक मुकेश का नाम स्वतः जुवान पर आ जाता है और उनके नगमे गुनगुनाने लगते हैं।

स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर के 46वीं पुण्यतिथि के अवसर, पर देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप,खगौल ( पटना ) की ओर से ” मुकेश तेरी याद में ” श्रद्धांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरकेड बिजनेस कॉलेज, खगौल सगुना रोड ( पटना ) में शनिवार को आयोजित किया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

कार्यक्रम की शुरुआत स्व.मुकेश के तस्वीर पर आयोजक देव कुमार लाल, पद्मश्री डॉ शांति राय, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कर्नल एके सिंह, आशीष आदर्श, डॉक्टर सारिका राय, डॉ क्रांति भावना, डॉक्टर सुदीप कुमार, डॉ.दीपा नविता भट्टाचार्य, डॉ. अमित पाटिल आदि ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। पुष्प अर्पित करने के बाद सभी लोगों ने स्व.मुकेश एवं देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ में जाने-माने गायक रामकुमार लाल ने “….जाने चले जाते हैं कहां, दुनिया से जाने वाले …” गा कर स्व.मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद धीरेंद्र सिन्हा ने “…दोस्त दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा”, निवासन रमन ने “तुम अगर मुझको न चाहो तो कोई बात नहीं”, शांतनु मित्रा ने “तौबा ये मतवाली चाल”, बंधन बैंक के हेड अनुराग श्रीवास्तव ने “कहीं दूर जब दिन ढल जाए” आदि गीतों की लरी लगा दी। वहीं बिहार की जानी-मानी गायिका मेलोडी क्वीन नंदिता चक्रवर्ती ने मुकेश के द्वारा गाये गीत “आज तुमसे दूर रहकर, कैसे रोया मेरा प्यार”,गा कर सबों का मन मोह ली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केन्द्र मेलोडी किंग प्लेबैक सिंगर नितेश नमन ने कुछ गीतों की लड़िया रखी, जिसमें सारे गाने मुकेश द्वारा गाए हुए थे | वहीं भारत के जाने-माने कथक नृत्यांगना ने मुकेश के भजन “जीना यहां मरना यहां”, पर भावनृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि समर्पित किया | नृत्य की अगली कड़ी में देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल के 3 बच्चे वंशिका कौशिक समृद्धि गुप्ता एवं ख्याति सौरव ने मुकेश जी द्वारा गाए गीत “दुख हरो द्वारिकानाथ” पर मनभावन नृत्य किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम का एक और आकर्षण देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भी श्रद्धांजलि तबला बजा कर दी। जिस में अद्वय सुकृत, अद्विक बनर्जी ,आरव, प्रियांशु रंजन,अविरल,चैतन्य शेखर,अगस्त्य ने भाग लिया |

अंत में अतिथियों एवं दर्शकों के विशेष फरमाइश पर देव कुमार लाल ने खुद तबला पर ….कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दे…अपनी प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगत कलाकारों में कीबोर्ड पर रवि रंजन सिन्हा मुकेश द्वारा गाए हुए सभी गीतों पर हूबहू म्यूजिक बजाया जो बड़ा ही सराहनीय था। ऑक्टोपैड पर संतोष कुमार सिन्हा, गिटार पर यश राज एवं तबला ढोलक पर खुद देव कुमार लाल संगत कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं देव कुमार ने किया।

अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मोहन कुमार, जीकेसी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पत्रकार सुधीर मधुकर, जीकेसी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, जीकेसी पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,
दीपक श्रेष्ठ, जीकेसी सह प्रभारी बिहार झारखंड अनुराग समरूप उपस्थित थे।

सर्वविदित है कि मुकेश का जन्म 22 जुलाई, 1923 को दिल्ली में हुआ था. इनका विवाह ‘सरल’ के साथ हुआ था। मुकेश और सरल की शादी 1946 में हुई थी। मुकेश के एक बेटा और दो बेटियाँ हैं, जिनके नाम है:- नितिन, रीटा और नलिनी। मुकेश के पोते ‘नील नितिन मुकेश’ बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता है।

राज कपूर की आवाज कहे जाने वाले मुकेश आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। उनको हिंदी के क्लासिक गानों के लिए आज भी याद किया जाता है। मुकेश ने राज कपूर के लिए ‘दोस्त-दोस्त न रहा’, ‘जीना यहां मरना यहां’, ‘कहता है जोकर’, ‘दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई’, ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ जैसे पॉपुलर गाने गाए हैं। मुकेश भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर रहे हैं। मुकेश को हिंदी सिनेमा में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

पंखुरी श्रीवास्तव ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को झूमने और तालियाँ बजाने पर विवश कर दी।

कार्यक्रम में रंजीत प्रसाद सिन्हा, कुमार अमिताभ मोनू, बी के कर्मचारी गण, देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल के सभी अभिभावक शामिल थे ।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी, जी-23 के अहम नेताओं में से थे एक गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस ’गुलामी‘ से कब होगी आजाद

प्रवक्ता या किरायेदार के पहलवान

प्रवक्ता या किरायेदार के पहलवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend