ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अटल-आडवाणी की तारीफ, मोदी पर निशाना

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in पटना
0
अटल-आडवाणी की तारीफ, मोदी पर निशाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ खुलकर सामने आ चुके हैं। निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी हैं। विधानसभा (Bihar Assembly) में विश्‍वास मत प्राप्त करने के बाद नीतीश नए फार्म में दिख रहे हैं। कई मुद्दों पर बीजेपी व केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। बिहार में जाति आधारित गणना (Caste Based Census) सहित कई नए-पुराने मुद्दों पर आगे भी नीतीश के निशाने पर पीएम मोदी व उनकी केंद्र सरकार रहेगी।

एक बात और यह कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री पद के चेहरे (PM Face) के रूप में पेश किए जाने की चर्चा रही है। वे खुद ऐसी दावेदारी तो नहीं कर रहे, लेकिन यह जरूर कहते हैं कि अब विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के विकास में केंद्र की भूमिका को नकारा
बिहार की पिछली राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में बीच के कुछ सालों को छोड़ दें तो साल 2010 से हाल-हाल तक मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। बीजेपी के साथ उनके जनता दल यूनाइटेड (JDU) की डबल इंजन सरकार रही। बीते कई चुनावों में नीतीश कुमार ने विकास (Development) को मुद्दा बनाया। अब महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार इस विकास में केंद्र की वर्तमान सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े करते दिख रहे हैं।

अटल-आडवाणी की तारीफ, मोदी पर निशाना
अब उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी हैं। विधानसभा में विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की ताे नाम लेकर तारीफ की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनपर हमला किया।

केंद्र सरकार की देन नहीं गांव-गांव तक सड़कें
बिहार के विकास में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में गांव-गांव तक सड़कें बनी हैं। ये सड़कें केंद्र की देन नहीं हैं। राज्‍य सरकार ने काम किया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिहार के गांवों तक सड़क पहुंचाने का फैसला किया था।

मोदी ने नहीं मानी केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की मांग
नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ के माध्‍यम से नाम लिए बिना पीएम मोदी के लिए अपनी राय जाहिर कर दी। कहा कि वाजपेयी व आडवाणी एक-एक बात मानते थे। इशाराें में ही नीतीश कुमार डबल इंजन की पिछली सरकार में पीएम मोदी पर बात नहीं मानने का आरोप लगा गए। इसे पटना विश्वविद्यालय (Patna University) को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के आग्रह को अस्वीकार किए जाने के उदाहरण से स्‍पष्‍ट भी किया।

जाति आधारित गणना पर अकेले पड़ी बीजेपी
हाल के दिनों की बात करें तो जा‍ति आधारित गणना को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का स्‍टैंड पीएम मोदी से अलग है। केंद्र सरकार जाति आधारित गणना के खिलाफ है तो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हर हाल में जातिवार गणना कराने की घोषणा कर चुके हैं। बिहार में बीजेपी को छोड़ अन्‍य सभी प्रमुख दल इसमें नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश कुमार इसे विकास व समाज कल्‍याण योजनाओं के बेहतर कार्यान्‍वयन से जोड़ते हैं। बिहार में इस मुद्दे पर बीजेपी व पीएम मोदी अकेले पड़ते दिख रहे हैं।

अब निशाने पर बीजेपी की भगवा पालिटिक्‍स
नीतीश कुमार बीजेपी को सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बता रहे हैं। विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान उसकी मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कह चुके हैं कि ये लोग समाज में झगड़ा पैदा करना चाहते हैं। बीते दिनों सीएए (CAA) व एनआरसी (NRC) के खिलाफ नीतीश कुमार के स्‍टैंड को देखा जा चुका है। तब के विपक्षी महागठबंधन ने भी सीएए व एनआरसी को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला करार दिया था। ऐसे में स्‍पष्‍ट है कि आने वाले दिनों में मुख्‍यमंत्री के निशाने पर बीजेपी की भगवा पालिटिक्‍स भी रहेगी।

पीएम चेहरा एवं विपक्षी एकता का आह्वान
अब बात मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम पद के लिए विपक्ष का चेहरा होने की। हाल के दिनों में इसकी चर्चा तेज हुई है। जेडीयू भी ऐसा लगातार कहता रहा है। जवाब में बीजेपी ने भी प्रधानमंत्री पद के लिए नो वेकेंसी की बात कह रही है। अब इस संबंध में अगले लोकसभा चुनाव में ही स्थिति स्‍पष्‍ट होगी। हां, नीतीश कुमार चुनाव में विपक्षी एकता का आह्वान जरूर कर रहे हैं। वे कहते हैं कि ऐसा हुआ तो बीजेपी को कोई नहीं पूछेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
अवध बिहारी चौधरी -रामचंद्र पूर्वे दाखिल किया नामांकन ,देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के सभापति निर्वाचित

अवध बिहारी चौधरी -रामचंद्र पूर्वे दाखिल किया नामांकन ,देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के सभापति निर्वाचित

झारखंड के CM की विधानसभा सदस्यता पर फैसला आज , राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे रांची

झारखंड के CM की विधानसभा सदस्यता पर फैसला आज , राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे रांची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend