ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

झारखंड के CM की विधानसभा सदस्यता पर फैसला आज , राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे रांची

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in झारखण्ड
0
झारखंड के CM की विधानसभा सदस्यता पर फैसला आज , राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे रांची
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लाभ के पद के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग ने अपनी राय गुरुवार को राजभवन भेज दी। अब राज्यपाल ही हेमंत की विधानसभा सदस्यता पर आखिरी फैसला लेंगे। राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से दोपहर करीब दो बजे रांची पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन पहुंचकर मामले को देखेंगे। बताया जा रहा है कि वे किसी भी वक्त फैसला ले सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर राजभवन में अफसरों की मीटिंग चल रही है।

EC के पत्र पर सोरेन ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा नेता, सांसद और उनके कठपुतली जर्नलिस्टों ने रिपोर्ट तैयार की है। नहीं तो ये सील्ड होती। संवैधानिक संस्थाओं और एजेंसियों को भाजपा दफ्तर ने टेकओवर कर लिया है। भारतीय लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं देखा गया।

RELATED POSTS

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

अपडेट्स

  • हेमंत सोरेन 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह अपनी बात रखेंगे।
  • कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम CM हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोग एक साथ हैं। जो कुछ भी जानकारी आ रही है, मीडिया के माध्यम से आ रही है। राजभवन को भेजी रिपोर्ट में क्या लिखा, इसकी पुष्टि अभी नहीं।
  • JMM ने विधायकों की बैठक बुलाई है। कई विधायक मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। कांग्रेस ने सभी विधायकों को रांची में रहने के निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार दोपहर दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।
राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार दोपहर दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।

झारखंड के लिए 4 जरूरी सवाल

1. क्या हो सकता है अगले 48 घंटे में?
राज्य में अगले 48 घंटे में राजनीतिक उथल-पुथल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। चुनाव आयोग के इस फैसले का असर राज्य सरकार पर पड़ना तय माना जा रहा है। सत्ताधारी UPA सभी विकल्पों पर विचार कर उस आधार पर स्ट्रेटजी बना रही है। UPA खेमे में हेमंत के साथ और हेमंत के CM नहीं रहने की स्थितियों को लेकर तैयारी की जा रही है।

2. सदस्यता गई तो आगे क्या?

अगर हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होती है तो उन्हें इस्तीफा देकर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी होगी। इसके बाद 6 महीने के अंदर उन्हें दोबारा विधानसभा चुनाव जीतना होगा। अगर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अयोग्य घोषित किया जाता है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में वे परिवार या पार्टी से किसी को कमान सौंप सकते हैं।

3. हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं

झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील ए. अल्लाम ने दैनिक भास्कर को बताया कि चुनाव आयोग अगर किसी विधायक या मंत्री को लाभ का पद रखने के मामले में दोषी पाता है तो उनकी सदस्यता समाप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सदस्यता रद्द होने पर वे इस मामले में हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। आर्टिकल-32 के मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर सकते हैं। लेकिन ये सभी विकल्प चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद ही निर्भर करता है।

4. UPA खेमे में चर्चा, हेमंत का विकल्प कौन?
चुनाव आयोग के फैसले के दोनों पक्षों को लेकर UPA ​​​​​रेडी मोड में हैं। अगर फैसले से सोरेन की राजनीतिक सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा तो सत्तापक्ष कम्फर्टेबल मोड में रहेगा। दूसरी तरफ झामुमो इस बात को लेकर बेचैन है कि अगर कमीशन का फैसला सोरेन के खिलाफ गया तो ऐसी स्थिति में उनके विकल्प के रूप में किसे चुना जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर पार्टी और UPA प्लेटफार्म पर अनौपचारिक रूप से तीन नामों की चर्चा हुई है।

उसमें सबसे पहला नाम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का है। दूसरे और तीसरे नंबर पर जोबा मांझी और चम्पई सोरेन हैं। दोनों सोरेन परिवार के काफी करीबी और विश्वस्त हैं। कांग्रेस ने भी इन नामों पर अभी तक नहीं किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है।

सभी विधायकों की हो रही है निगहबानी
वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए सत्ताधारी UPA के सभी विधायकों पर राज्य सरकार की पैनी नजर है। सभी विधायकों की एक्टिविटी पर पूरी नजर रखी जा रही है। यहां तक कि राजधानी के अलावा उनके क्षेत्र में भी सरकारी मशीनरी की मदद से उन विधायकों को ट्रैक किया जा रहा है।

30 जुलाई को कैशकांड में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों के फंसने के बाद से राज्य सरकार चौकस हो गई है और इसका मैसेज पिछले दिनों CM हाउस में हुई UPA के विधायक दल की बैठक में भी दिया गया है।

सरकार के ऊपर से कंट्रोल नहीं छोड़ना चाहती है झामुमो
मौजूदा समीकरण में 81 इलेक्टेड सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में 30 सदस्यों के साथ झामुमो सबसे बड़ा दल है। कांग्रेस के 18 विधायकों, राजद के एक और भाकपा माले के एक विधायक के समर्थन के साथ सरकार चला रहा है। ऐसे में झामुमो किसी भी परिस्थिति में सत्ता की चाबी अपने हाथ से जाने देने के मूड में नहीं है।

क्या है खनन पट्टे का मामला
दरअसल 10 फरवरी को पूर्व CM रघुवर दास के नेतृत्व में BJP के एक डेलिगेशन ने गवर्नर से मुलाकात कर CM सोरेन की सदस्यता रद्द करने कि मांग की थी। BJP ने आरोप लगाया था कि CM सोरेन ने पद पर रहते हुए अनगड़ा में खनन पट्टा लिया है। BJP का आरोप है कि यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9A का उल्लंघन है।

खनन पट्टे में धांधली को लेकर गवर्नर रमेश बैस से भाजपा के डेलिगेशन ने मुलाकात की थी।
खनन पट्टे में धांधली को लेकर गवर्नर रमेश बैस से भाजपा के डेलिगेशन ने मुलाकात की थी।

गवर्नर ने BJP की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर सोरेन से इस मामले में जवाब मांगा था। लगभग छह महीने की सुनवाई के बाद आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। वही निर्णय अब किसी भी समय आने की उम्मीद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

by UB India News
June 17, 2026
0

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

by UB India News
November 21, 2025
0

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के...

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

by UB India News
August 6, 2025
0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025...

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

by UB India News
July 29, 2025
0

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

by UB India News
November 21, 2024
0

झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर...

Next Post
भूपेंद्र चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

भूपेंद्र चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

200 प्रॉपर्टीज की जांच में जुटी सीबीआई, जल्द होगा खुलासा!

200 प्रॉपर्टीज की जांच में जुटी सीबीआई, जल्द होगा खुलासा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend