ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से दिया इस्तीफा ,विधानसभा दोपहर दो बजे के लिए स्थगित, नरेंद्र नारायण होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को बिहार विधान मंडल के विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक और स्पीकर विजय सिन्हा ने पहले सदन को संबोधित किया और इसके बाद अपना इस्तीफा देने की घोषणा की. विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था लेकिन वर्तमान राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए मैं अपने पद का त्याग करता हूं.

विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दी गयी है. सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नरेंद्र नारायण यादव कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये गये.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

विजय सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण पर बनी सहमति
बिहार विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर मंत्रणा हुई. बैठक में विजय सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण पर सहमति बन गयी है. माना जा रहा है कि अध्यक्षीय भाषण के बाद वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

लखीसराय से बीजेपी के विधायक विजय सिन्हा ने कहा कि मेरे खिलाफ कुछ विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, इसलिए बहुमत के आधार पर मेरा पद पर बने रहना उचित नहीं होगा. नई सरकार के बनते ही मै इस्तीफा दे देता लेकिन कुछ विधायकों ने मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया, जो मुझे ठीक नहीं लगा. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए मैंने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया. मुझे लगा कि बिना अपना पक्ष रखे हुए पद का त्याग करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जो मनमानी और तानाशाही के आरोप लगाये गये हैं, वो बिल्कुल निराधार हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने अपने 20 माह के कार्यकाल में सदन को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की. जो भी इस आसन पर बैठेंगे वो सभी विधायकों का विधायकों का मान सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे. सत्ता पक्ष विपक्ष को एक नजरिए से देखेंगे. अपने संबोधन में विजय सिन्हा ने कहा कि जो भी इस आसन पर बैठेंगे विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों का मान सम्मान साथ में बढ़ाने का कार्य करेंगे और सरकार के विषय का संचालन करेंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि उम्मीद है कि सदन में स्वस्थ बहस होगी.

विजय सिन्हा के इस्तीफे के बाद जेडीयू के विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने उनके निर्णय को असंवैधानिक कहा, साथ ही नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा सदन संचालन को असंवैधानिक बताया. इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया गया है.

बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद आज विधानसभा में नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे. भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गये और तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ सरकार बना चुके हैं. आज विधानसभा में उनकी नयी सरकार को विश्वासमत हासिल करना है. वैसे तो सरकार के पास प्रयाप्त बहुमत है, लेकिन फिर भी आज सदन के अंदर भाजपा और जदयू का शक्ति परीक्षण होना है. इसके लिए विधानसभा की विशेष बैठक बुलायी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना

इस्तीफे से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने भरे सदन में RJD के दागी मंत्रियों को दिखा दिया आईना

नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा

नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend