ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा को होश आने लगा

UB India News by UB India News
August 21, 2022
in पटना, भाजपा
0
बिहार में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा को होश आने लगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सत्ता गंवाने व सभी सात मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद भाजपा को होश आने लगा है। संगठन की लचर स्थिति को लेकर पार्टी बेहद सतर्क हो गई है। शीर्ष नेतृत्व ने बिहार भाजपा के कोर ग्रुप के सदस्यों को कार्यालय छोड़कर जिलों में कूच करने का सख्त निर्देश दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य है। इस मिशन-35 को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं को जिले आवंटित कर दिए गए हैं।

प्रदेश में भाजपा के 45 संगठनात्मक जिले हैं। तीन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश इकाई के 13 दिग्गजों को जीत के उद्देश्य से इन जिलों में जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ानी है। 24 अगस्त के बाद ये नेता आवंटित जिलों में दो दिन का दौरा करेंगे। इन्हें अनिवार्य रूप से एक रात संबंधित जिले में गुजारनी है। इनमें से प्रत्येक को प्रतिदिन छह बैठक करनी है। इस दौरान विशुद्ध रूप से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद सुनिश्चित करना है। इस पूरे कार्यक्रम के संयोजन और मानीटरिंग की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र गुप्ता को दी गई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

विपक्ष की भूमिका में आने के बाद यह पहला प्रयास
विपक्ष की भूमिका में आने के बाद भाजपा की यह पहली जिलेवार बैठक होगी। इसमें मुख्य रूप से जिला के कार्यसमिति सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के मोर्चा पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर निकायों के जन-प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्र भ्रमण करने वाले नेता को बैठक करनी है। सामाजिक संवाद और प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करनी है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी, संघ परिवार से जुड़े लोगों से भी संपर्क करना है। इसके अलावा पार्टी के फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक करनी है।

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी व जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य
प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, जनक राम, विधान पार्षद नवल किशोर यादव व राजेंद्र प्रसाद गुप्ता। ये सभी कोर ग्रुप के सदस्य हैं। इनके साथ पार्टी ने महामंत्रियों और प्रदेश उपाध्यक्षों को भी लगाया है। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी

राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी

पटना में बीच नदी में डूबी बालू से भरी नाव, 12 मजदूर लापता

पटना में बीच नदी में डूबी बालू से भरी नाव, 12 मजदूर लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend