ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य में सुखाड़ , आज भी जायजा लेंगे CM नीतीश

UB India News by UB India News
August 20, 2022
in कृषि, खास खबर, गया, पटना, मुख्यमंत्री
0
राज्य में सुखाड़ , आज भी जायजा लेंगे CM नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार आज भी सुखाड़ की स्थिति का जायजा लेंगे। सीएम मुंगेर, जमुई और लखीसराय का करेंगे हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उनके आज के सर्वेक्षण को लेकर मुंगेर हवाई अड्डा को दुरुस्त किया गया है। आज दोपहर 12:30 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मात्र 15 मिनट के लिए मुंगेर में रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण कर जहानाबाद‚ गया एवं औरंगाबाद जिले में कम वर्षा के कारण उत्पन्न सूखे की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के क्रम में सबसे पहले गया एयरपोर्ट पर उतरे। वहां उन्होंने गया के जिलाधिकारी से अल्प वर्षापात के कारण धान की रोपनी की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कम वर्षा के कारण कृषि क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखने और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलायें‚ ताकि उन्हें राहत मिल सके। संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को हरसंभव मदद देने की योजना बनायें। सीएम ने कहा कि किसानों को १६ घंटे निर्वाध बिजली की आपूर्ति करें। बिजली की उपलब्धता रहने से किसानों को खेतों की सिंचाई के कार्य में सहूलियत होगी और जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है‚ उसका बचाव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक फसल योजना के तहत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया‚ ताकि कृषि कार्य में राहत मिल सके।

RELATED POSTS

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान जहानाबाद जिले के मोदनगंज‚ घोसी‚ मखदुमपुर‚ गया जिले के अतरी‚ वजीरगंज‚ टनकुप्पा‚ मोहनपुर‚ बाराच^ी‚ डोभी‚ अमास‚ गुरुआ एवं गुरारू तथा औरंगाबाद जिले के मदनपुर‚ देव कुटुम्बा‚ नवीगंज‚ औरंगाबाद‚ रफीगंज एवं गोड प्रखंडों में धान की रोपनी की स्थिति का जायजा लिया। राज्य में काफी कम वर्षा होने के कारण इन जिलों में धान की रोपनी काफी कम हुई है। हालांकि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण के क्रम में इन जिलों में आज अच्छी बारिश हुई। मुख्यमंत्री गया से पटना सडक मार्ग से लौटे। पटना वापस लौटने के क्रम में उन्होंने मानपुर‚ खिजरसराय‚ इस्लामपुर‚ एकंगरसराय‚ हिलसा‚ दनियावां एवं फतुहा प्रखंड क्षेत्रों में भी धान की रोपनी की स्थिति का अवलोकन किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार‚ आपदा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
घर–घर विराजे कान्हा‚ स्वागत को उमडे श्रद्धालु

घर–घर विराजे कान्हा‚ स्वागत को उमडे श्रद्धालु

बहुलतावादी संस्कृति के लिए

बहुलतावादी संस्कृति के लिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend