ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की मिली धमकी

UB India News by UB India News
August 16, 2022
in अपराध, कारोबार, खास खबर
0
मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की मिली धमकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी। इस मामले में दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि कॉलर एक ही है और उसी ने लगातार आठ कॉल की हैं। इसके बाद कॉलर की लोकेशन ट्रैस कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। अभी उससे पूछताछ जारी है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का यह फोटो 15 अगस्त 2022 को ही रिलीज किया गया है। मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी भी उनकी गोद में नजर आ रहा है।

पकड़ा गया आरोपी मानसिक विक्षिप्त, सुरक्षा कड़ी
पुलिस ने बताया है कि शुरुआती पूछताछ में कॉलर मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा है। हालांकि, अभी उससे विस्तार से पूछताछ होनी बाकी है। इससे पहले अंबानी को धमकी मिलने की शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस कमिश्नर को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी। वहीं, अंबानी परिवार और एंटीलिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर आम दिनों में भी सख्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं। ताजा शिकायत के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर आम दिनों में भी सख्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं। ताजा शिकायत के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।

फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।
फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।

मुकेश अंबानी को Z+ और नीता अंबानी को Y+ सिक्योरिटी
मुकेश अंबानी को साल 2013 में हिजबुल मुजाहिद्दीन से धमकी मिलने के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार ने Z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई थी। उनकी पत्नी नीता अंबानी को 2016 में केंद्र सरकार ने Y+ सिक्योरिटी प्रदान की थी। उनके बच्चों को भी महाराष्ट्र सरकार की ओर से ग्रेडेड सुरक्षा दी जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान ,बिहार में 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान ,बिहार में 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्रचीर से पीएम मोदी ने देश की तरक्की की भरी हुंकार

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्रचीर से पीएम मोदी ने देश की तरक्की की भरी हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend