ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, पटना
0
7 साल की नौकरी में ही करोड़पति बन गया DSP
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले सरकारी सेवकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला 67वीं BPSC पेपर लीक कांड मामले में गिरफ्तार और निलंबित पुलिस उपाधीक्षक रंजीत रजक से जुड़ा है जिनके विभिन्न ठिकानों पर हुई छापेमारी में काली कमाई से अर्जित अकूत संपत्ति का पता चला है. बिहार पुलिस की ही EOU (आर्थिक अपराध इकाई) की टीम ने रंजीत के पास से अकूत संपत्ति बरामद की है.

EOU के ADG नैय्यर हसनैन खान से मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी ने परिवार के सदस्यों के नाम पर काफी संपत्ति बना ली थी. आर्थिक अपराध इकाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रंजीत कुमार रजक ने अपने पद का जमकर दुरूपयोग कर अकूत परिसम्पत्तिया अपने और अपने परिजनों के नाम से अर्जित कर रखी है. अनुसंधान के दौरान पाया गया कि रजक द्वारा अपनी पत्नी के नाम से मोहल्ला धनौत थाना-रूपरापुर, पटना में 6.3 डीसमिल का एक आवासीय भूखण्ड करीब 51,05,800 रूपये में क्रय किया गया है. इनके द्वारा अपनी पत्नी के नाम से मौजा हंसवर थाना-मनिहारी, जिला-कटिहार में 29 डिसमिल का एक आवासीय भूखण्ड करीब 5.90 लाख रूपये में क्रय किया गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

डीएसपी द्वारा मां के नाम से मौजा हंसवर थाना-मनिहारी जिला- कटिहार स्थित 28.5 डिसमिल का एक आवासीय भूखण्ड क्रय किया गया है. इतना ही नहीं रजक ने अवैध रूप से अर्जित पैसे को व्हाइट मनी में बदलने के लिये अपने पैतृक ग्राम-हंसावर में अपनी विवाहिता बहन के नाम से हैप्पी फ्यूल सेंटर नामक भी खोल डाला, जिसमें सम्पूर्ण निवेश डीएसपी रजक का ही है. रजक और उनकी पत्नी के नाम से चल रहे बैंक खातों में काफी मात्रा में नगद राशि जमा करायी गयी है साथ ही भारी मात्रा में राशि का चेक एवं इलेक्ट्रॉनिक मोड में स्थानान्तरण हुआ है. रजक द्वारा अपने ससुर के नाम से एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा वाहन भी खरीदे जाने की बात प्रकाश में आयी है.

गौरतलब है कि रजक ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 56वीं प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर साल 2015 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर योगदान किया था. इसके पूर्व वो सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर असम में कार्यरत थे. रजक गया जिले के नीमचक बथानी अनुमण्डल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित रहे हैं. वर्ष 2020 से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस – 14, पटना में पदस्थापित हैं. रजक 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल होने के मामले में गिरफ्तार और सस्पेंड हुए हैं.

EOU से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 में सेवा अवधि के दौरान रजक ने राज्य द्वारा नियुक्ति हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिनियुक्त रहते हुए परीक्षाओं में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की थी साथ ही अवैध तरीके से काफी परिसम्पत्ति अर्जित की. नौकरी में आने के पूर्व इनके पास पैतृक सम्पत्ति के अलावे अन्य कोई चल एवं अचल सम्पत्ति नहीं थी मगर नौकरी में आने के बाद इन्होंने महज सात वर्ष में ही अकूत संपत्ति अर्जित कर ली. प्राथमिकी के अनुसार इनकी परिसम्पत्तियों एवं अन्य व्यय के आधार पर इन्होंने अपनी आय से लगभग 81.9% अधिक अधिक सम्पत्ति अर्जित कर रखी है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
शराबबंदी की फिर से समीक्षा हो : राजद

शराबबंदी की फिर से समीक्षा हो : राजद

रईस खान के बाद अब तेज प्रताप ने की टुन्ना जी पांडेय से बात

रईस खान के बाद अब तेज प्रताप ने की टुन्ना जी पांडेय से बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend