ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रईस खान के बाद अब तेज प्रताप ने की टुन्ना जी पांडेय से बात

UB India News by UB India News
August 7, 2022
in पटना, राजद, सिवान
0
रईस खान के बाद अब तेज प्रताप ने की टुन्ना जी पांडेय से बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सीवान के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसको लेकर तेज प्रताप राजनीति हलकों में खासे चर्चा में हैं. तेज प्रताप से पिछले दिनों शहाबुद्दीन परिवार के कट्टर विरोधी माने जाने वाले रईस खान की मुलाकात हुई थी. अब तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें तेज प्रताप और पूर्व एमएलसी अजीत पांडेय उर्फ टुन्ना पांडेय वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं.

राजद का कब्जा हो जाएगा
बातचीत के दौरान पांडे तेज प्रताप से कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार सीवान की सभी 8 सीटों पर राजद का कब्जा हो जाएगा. सीवान की राजनीति में शाहबुद्दीन के इंतकाल के बाद राजद को एक वैकल्पिक चेहरा चाहिए. हिना शहाब ने यह बयान देकर राजद से दूरी का इजहार कर दिया कि मैं अभी किसी पार्टी में नही हूं. उसके बाद से राजद के टिकट के उम्मीदवार इस लोकसभा सीट पर नजर टिकाए हुए हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

रईस खान कर रहे प्रयास
पूर्व एमएलसी रईस खान भी लोकसभा के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं. दो दिन पहले तेज प्रताप यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद से फिर चर्चा में बने हुए हैं. उसके बाद अब भाजपा के पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडेय का तेज प्रताप यादव के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राजद से दूर हुआ शहाबुद्दीन का परिवार
लोकसभा चुनाव 2024 में है. इसके पूर्व सीवान के सांसद शहाबुद्दीन जब तक जिंदा थे तबतक लालू यादव से उनका रिश्ता अटूट बताया जाता रहा. शायद यही वजह रही की सांसद शहाबुद्दीन कभी राजद से अलग नहीं हुए, लेकिन उनके इंतकाल के बाद राज्यसभा से उम्मीदवार के लिए समर्थकों ने हिना शहाब का नाम कई बार सामने लाया, लेकिन लालू यादव की ओर से या पार्टी की तरफ से उसको दरकिनार कर दूसरे को टिकट दे दिया गया, जिसके बाद समर्थक नाराजगी जताते हुए हिना शहाब से कड़े फैसले लेने की मांग करने लगे. उसी के बाद हिना शहाब ने मीडिया से रूबरू होकर कहा – मैं अभी किसी भी पार्टी में नही हूं’, जिसके बाद राजद खेमे में भूचाल सा आ गया.

सीवान सीट पर है कई नेताओं की नजर
अब राजद से लोकसभा के लिए सीवान सीट से कई प्रत्याशी तेज प्रताप से नजदीकियां बनाने में लगे हैं, जिसमें रईस खान और टुन्ना पांडेय शामिल हैं. टुन्ना पांडेय के छोटे भाई बच्चा पांडेय बड़हरिया विधानसभा से विधायक हैं, जहां से हिना शहाब ने जीत के लिए बहुत मेहनत की थी. पहले मुस्लिम यादव यानी माई समीकरण था अब राजद सिर्फ वाई के सहारे कितनी सीटें ला सकती है, यह बड़ा सवाल है. क्या सिर्फ वाई के सहारे सीवान पर कब्जा जमाया जा सकता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
नीतीश कुमार नहीं.. नाश कुमार हैं : अजय आलोक

नीतीश कुमार नहीं.. नाश कुमार हैं : अजय आलोक

समन्वय ही भगवान शिव का परिचायक शक्ति है

समन्वय ही भगवान शिव का परिचायक शक्ति है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend