ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त , 8 की मौत, 18 घायल

UB India News by UB India News
July 27, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, सीतामढ़ी
0
सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त , 8 की मौत, 18 घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस (Purvanchal Expressway ) वे पर आज यानी सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गांव मदरहा के पास की बताई जा रही है. यहां तेज रफ्तार पर आ रही डबल डेकर बस ने सड़क पर खड़ी दूसरी डबल डेकर बस को टक्कर मार दी. हादसे में घायल लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। दोनों बस बिहार से दिल्ली जा रही थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को बाराबंकी के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

RELATED POSTS

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

हादसे में डबल डेकर बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में डबल डेकर बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस
ASP मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी कस्बे से रविवार को एक डबल डेकर बस (UP 17 AT 1353) दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सोमवार की सुबह 4 बजे ये बस बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी थी। बस में सवार यात्री यूपीडा की कैंटीन में चाय-नाश्ता कर रहे थे।

आधे घंटे बाद 4:50 बजे अचानक तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बस ने डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। हादसे में मरने वाले सभी टक्कर मारने वाली बस में सवार बताए जा रहे हैं, जो बिहार से दिल्ली जा रहे थे।

हादसे के बाद राहत बचाव के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
हादसे के बाद राहत बचाव के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

दूसरी साइड में बैठी थी, तभी बस ने मारी टक्कर
बिहार की रौशन खातून ने बताया, ”मैं दिल्ली जा रही थी। बस की दूसरी साइड में बैठी हुई थी। सड़क किनारे बस खड़ी थी, तभी पीछे से आई एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी।” एक यात्री ने कहा, ”मैं उस बस में था, जिसके ड्राइवर ने टक्कर मारी है। ज्यादातर लोग सो रहे थे। धमाके से हमारी नींद खुली।”

हादसे में रोशन खातून बाल-बाल बची हैं। वे एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस में बैठी थीं, तभी ये हादसा हुआ।
हादसे में रोशन खातून बाल-बाल बची हैं। वे एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस में बैठी थीं, तभी ये हादसा हुआ।

बस में सवार बिहार के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया, ”मैं हाथ धोने गया था। तभी यूपीडा की कैंटीन के सामने पहली डबल डेकर के ड्राइवर ने बस पार्किंग में न खड़ी करके हाईवे के किनारे ही खड़ी कर दी। इसके चलते पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार वॉल्वो बस बेकाबू होकर उसमें जा भिड़ी। पीछे से आई बस के यात्री मरे और घायल हुए हैं, क्योंकि पहले से खड़ी बस के यात्री कैंटीन में गए थे।

बिहार के रहने वाले अशोक कुमार हादसे के वक्त बस से नीचे उतरकर कैंटीन में हाथ धोने गए थे।
बिहार के रहने वाले अशोक कुमार हादसे के वक्त बस से नीचे उतरकर कैंटीन में हाथ धोने गए थे।

आधार कार्ड के जरिए 4 मृतकों की शिनाख्त हुई है, अभी चार की शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहा है।

  • ओम प्रकाश राय पुत्र ओसिन्दर राय, उम्र 33 साल, पता- लदोरा कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर ।
  • शिव धारी पुत्र मदन सहाय, उम्र 42 साल, पता- ग्राम दोलक, जिला मधुबनी ।
  • चित्त नारायण पुत्र राधाकांत झा, उम्र 75 साल, पता- कालापट्टी, थाना फुल परास, जिला मधुबनी ।
  • कमलेश कुमार पुत्र रामजी राय, उम्र 23 साल, पता- भीमा मकलेश्वर वार्ड 15, थाना पिपुरी, जिला सीतामढ़ी।
हादसे में एक शख्स बस की सीट के बीच फंसा रहा। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
हादसे में एक शख्स बस की सीट के बीच फंसा रहा। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
यह फोटो बाराबंकी के हैदरगढ़ CHC की है। यहां शवों का पंचनामा किया गया।
यह फोटो बाराबंकी के हैदरगढ़ CHC की है। यहां शवों का पंचनामा किया गया।

18 घायल लखनऊ रेफर, बाकी यात्रियों को उनके घर भेजा जा रहा
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया, ”18 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, उनका CHC हैदरगढ़ में इलाज कराकर घर भेजा गया है। वहीं बचे यात्रियों को उनके घर भेजने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कराई जा रही है।”

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

by UB India News
August 17, 2026
0

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

Next Post
द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, गणमान्य लोगों ने की बधाई

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, गणमान्य लोगों ने की बधाई

भारत में हर गरीब के सपने पूरे होते हैं :राष्ट्रपति बनने के बाद बोलीं द्रौपदी मुर्मू

भारत में हर गरीब के सपने पूरे होते हैं :राष्ट्रपति बनने के बाद बोलीं द्रौपदी मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend