ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में भविष्य की रणनीति तय करने जा रही भाजपा

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in पटना, भाजपा
0
बिहार में भविष्य की रणनीति तय करने जा रही भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा बिहार में भविष्य की रणनीति तय करने जा रही है। इसी क्रम में चार दिवसीय दौरे पर 28 से 31 जुलाई तक भाजपा के सात राष्ट्रीय मोर्चों के 750 पदाधिकारी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दो दिन गांव-गांव में जाएंगे और सरकार व संगठन के कामकाज की पड़ताल करेंगे। भाजपा ने मोर्चा के पदाधिकारियों को 11 बिंदुओं पर काम करने का टास्क सौंपा है। इसमें किसान, महिला, युवा, एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को दो दिनों तक गांवों में प्रवास करना है।

सांसद, विधायकों के मिली जिम्मेदारी
इसके लिए पार्टी ने प्रवासी पदाधिकारियों के आवाभगत की जिम्मेदारी बकयादा सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को सौंपी गई है। वहीं, गांव-गांव ले जाने की जिम्मेदारी बिहार के अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारियों को दी गई है। सभी मोर्चों के देशभर के प्रमुख नेता राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर 28 और 29 जुलाई को प्रवास कर विभिन्न स्तर की बैठकें और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रति मोर्चे के पास 30 से 35 सीटों की जिम्मेदारी
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि चुनाव के समय अगर किसी सहयोगी दल के साथ खटपट की नौबत आती है तो पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर सके। सभी 243 सीटों को पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चों में बांटा है। इसी उद्देश्य से एक मोर्चा को 30 से 35 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

11 बिंदुओं पर करना है काम
मोर्चों के पदाधिकारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के संबंधित मोर्चों के साथ बैठक करना है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थी से जनसंपर्क करना है। इंटरनेट मीडिया से संबंधित जागरूकता को लेकर बैठक करनी है। त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना है। सामाजिक संवाद करना है। प्रभावी मतदाता से संपर्क करना है। बूथ स्तरीय बैठक करनी है। विकास तीर्थ (केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विकास योजनाओं का अवलोकन) करना है। स्थानीय महत्वपूर्ण स्थलों पर जाना है और भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
6 लाख फर्जी आधार कार्ड रद्द, अब फिंगरप्रिंट नहीं चेहरे से होगा वेरिफिकेशन

6 लाख फर्जी आधार कार्ड रद्द, अब फिंगरप्रिंट नहीं चेहरे से होगा वेरिफिकेशन

सारण में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट‚ 6 मरे

सारण में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट‚ 6 मरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend