ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब NIA करेगी पटना में जेहादी ट्रेनिंग मामले की जांच

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
अब NIA करेगी पटना में जेहादी ट्रेनिंग मामले की जांच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फुलवारीशरीफ में जेहादियों की ट्रेनिंग व उनके पाकिस्तान सहित दूसरे देशों से संबंधों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) करेगी. इसको लेकर गृह मंत्रालय के स्तर पर निर्णय हुआ है. फिलहाल इस मामले की जांच पटना पुलिस कर रही है, जिसमें बिहार पुलिस की एटीएस (आतंक निरोधी दस्ता) सहित कई केंद्रीय एजेंसियां उनका सहयोग कर रही हैं. मामले में बिहार पुलिस की एसआइटी ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) और सोशल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ इंडिया (एसडीपीआइ) से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पाकिस्तान, बांग्लादेश, यमन सहित कई देशों के कट्टरपंथियों से संबंधों की जानकारी मिली है. एनआइए उनके इन संबंधों की विस्तार से पड़ताल करेगा. इस केस में हवाला के जरिये पैसों के लेन-देन मामले की जांच पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (इडी) संभाल रही है.

गृह मंत्रालय के काउंटर टेररिज्‍म एवं काउंटर रेडिकलाइजेशन डिविजन की ओर से एक दिन पहले ही इस बाबत निर्देश जारी किया था। एएनआइ के अनुसार एनआइए ने शुक्रवार रात (22 जुलाई) को आइपीसी एवं गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत विभ‍िन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बिहार पुलिस की एसआइटी कर रही थी जांच
बता दें कि फुलवारीशरीफ माड्यूल की जांच बिहार पुलिस की एसआइटी संभाल रही थी। इसमें एटीएस समेत अन्‍य एजेंसियां सहयोग कर रही थी। 11 जुलाई को मामले का पर्दाफाश होने के बाद से ही एनआइए, रा और आइबी के अधिकारी भी इस मामले पर नजर रख रहे थे। अब गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद नए सिरे से पूरे मामले की जांच एनआइए करेगी। देश विरोधी गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ने के बाद से ही उम्‍मीद की जा रही थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान एटीएस या एनआइए संभाल सकती है। पटना के एसएसपी डा. एमएस ढिल्‍लों ने दो दिन पूर्व एटीएस से इसकी जांच के लिए बिहार पुलिस मुख्‍यालय को पत्र भी लिखा था।

पीएम के आगमन के एक दिन पहले खुला था राज
गौरतलब है कि पटना के फुलवारीशरीफ से रची जा रही साजिश के तार पाकिस्‍तान समेत कई देशों से जुड़ने की बात अब तक की जांच में सामने आ चुकी है। पीएफआइ, एसडीपीआइ के बाद गजवा ए हिंद और आइएसआइ की एंट्री का पता भी चला है। इस साजिश का पता पीएम नरेंद्र मोदी के पटना आगमन के एक दिन पूर्व 11 जुलाई को चला था। पटना के एएसपी ने फुलवारीशरीफ में एडीपीआइ और पीएफआइ के कार्यालय में रेड की। वहां से झारखंड पुलिस के रिटायर्ड दारोगा जलालुद्दीन को अतहर को पकड़ा गया। प्राथमिक सूचना थी कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ी की साजिश रची जा रही है। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तब षडयंत्र कितना बड़ा है यह बात सामने आई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ के मलखान का हुआ निधन, नम हुई चाहनेवालों की आंखें

Bhabhi Ji Ghar Par Hain' के मलखान का हुआ निधन, नम हुई चाहनेवालों की आंखें

देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

कोरोना वायरस के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे , देश में 21,411 नए मामले 67 की मौत , बिहार में 345 नए मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend