ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ के मलखान का हुआ निधन, नम हुई चाहनेवालों की आंखें

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in खास खबर, टीवी, दुर्घटना
0
Bhabhi Ji Ghar Par Hain’ के मलखान का हुआ निधन, नम हुई चाहनेवालों की आंखें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में टीका-मलखान की जोड़ी तो आपको याद ही होगी. जिनके शायद आपमें से कितने ही लोग फैन हों. लेकिन अब जो खबर आयी है, उसे सुनने के बाद ये लग रहा है कि ये जोड़ी टूट गई है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि सीरियल में मलखान (Bhabhi Ji Ghar Par Hain Malkhan Singh) का किरदार निभाने वाले दीपेश भान (Malkhan Singh aka Deepesh Bhan) इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. जी हां, आपने सही सुना. मलखान उर्फ दीपेश का निधन (Deepesh Bhan passed away) हो गया है. इस खबर ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ की टीम के साथ-साथ उनके चाहनेवालों को हैरान कर दिया है.

यह खबर सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik on Deepesh Bhan death) ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दीपेश के निधन (Deepesh Bhan death) की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, “दीपेश भान के कल 41 साल की उम्र में निधन की खबर से सदमे में, स्तब्ध, दुखी. एफ.आई.आर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार. एक फिट आदमी थे, जिसने कभी भी शराब नहीं पी/धूम्रपान नहीं किया, अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं किया. पीछे छोड़ गया पत्नी और एक साल का बच्चा और माता-पिता और हम सभी. मुझे वह प्यार और सम्मान याद है, जो उसने हर किसी पर बरसाया था. मुझे अब इस बात पर विश्वास हो गया है कि यह अच्छे लोग हैं, जिन्हें भगवान जल्दी बुलाते हैं…दिल टूट गया है…यह एक काला दिन है..R.I.P दीपू.” उनकी इस पोस्ट पर जहां तमाम लोगों ने हैरानी जताई. वहीं, कई लोगों ने पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

दीपेश भान (Deepesh Bhan Passes Away) के करीबी रहे एक्टर रोहिताशिव गौर इस खबर से सदमे में हैं. वह कहते हैं, “शो के लिए हमारे कॉल का समय आज थोड़ा लेट था. इसलिए मुझे लगता है कि जिम के बाद, वह क्रिकेट खेलने के लिए एक क्रिकेट मैदान में गए. यह उनकी फिटनेस रूटीन का हिस्सा है. लेकिन खेल खेलते समय, वह अचानक गिर गए. यह हम सभी के लिए एक बड़े झटके के रूप में है.

दीपेश भान के घर पर शो की पूरी टीम

रोहिताशिव गौर ने आगे कहा, “वह एक हेल्दी लाइफ स्टाइल को मैंटेन करते थे. उनमें फिटनेस के प्रति ललक थी. मुझे नहीं पता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं. हम सभी इस समय उनके घर पर हैं. शो की पूरी टीम.” वहीं शो में दीपेश की को-स्टार चारूल मलिक भी इस खबर से दुखी हैं. उन्होंने दीपेश के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में यादगार पल याद किए.

चारूल मलिक ने दी श्रद्धांजलि

चारूल मलिक ने कहा, “मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है. मुझे इसके बारे में सुबह पता चला. मैं कल ही उनसे मिली थी और वह बिल्कुल ठीक थे.  हमने एक साथ कुछ रील वीडियो बनाए. मैं उन्हें 8 साल से जानती हूं और वह सेट पर मेरे सबसे करीब थे. हम साथ में खाना खाते थे. वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के अलावा, वह एक बेहतरीन इंसान भी थे.”

जानकारी के मुताबिक, दीपेश (Deepesh Bhan death reason) बीते शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे. इसी बीच उन्हें अचानक पता नहीं क्या हुआ और वो जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर ने तो जैसे उनके परिवारवालों के पैरों तले जमीन ही खिसका दी है. इस दुख की घड़ी में इंडस्ट्री के तमाम लोग सांत्वना व्यक्त कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

कोरोना वायरस के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे , देश में 21,411 नए मामले 67 की मौत , बिहार में 345 नए मरीज

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने ममता सरकार के सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने ममता सरकार के सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend