ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत सिंह को इंसास राइफल मैगजीन बरामदगी के मामले में 10 साल की सजा

UB India News by UB India News
July 24, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना, राजद
0
विधायक अनंत सिंह को AK-47 मामले में 10 साल कैद की सजा, खत्म होगी RJD MLA की विधायकी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) फिर नई मुश्किल में हैं। हाल ही में पैतृक घर से हैंड ग्रेनेड व एके-47 की बरामदी मामले में 10 साल की सजा के बाद विधायकी चली गई थी। अब गुरुवार को विधायक रहते सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन और विदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट की बरामदगी के मामले में कोर्ट ने उन्‍हें 10 साल की सजा दी है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें पिछले सप्ताह ही दोषी करार दे दिया था।

विधायक आवास से इंसास राइफल की छह मैगजीन बरामद
विदित हो कि पुलिस ने 24 जून 2015 को अनंत सिंह के माल रोड स्थित विधायक आवास की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान विधायक के आवास के पीछे झुरमुट मे इंसास राइफल की छह मैगजीन और आवास के पश्चिम में फोल्डिंग पर लकड़ी से दबा हुआ विदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद हुआ था। उस वक्‍त अनंत सिंह जनता दल युनाइटेड के विधायक थे।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

साल 2015 का है मामला, तब जेडीयू एमएलए थे अनंत सिंह
यह मामला साल 2015 का है। उन दिनों बाढ़ में पुटुस यादव नामक एक युवक की हत्या के मामले में अनंत सिंह का नाम आया था। तब बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में महागठबंधन की सरकार थी। अनंत सिंह तब सत्‍ताधारी जनता दल युनाइटेड के विधायक थे। उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर के आधार पर तत्कालीन पटना एसएसपी विकास वैभव के नेतृत्व में उनके पटना स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली गई थी। उसी तलाशी के क्रम में इंसास राइफल की छह खाली मैगजीन, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित कई अन्य चीजें मिली थीं। उस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

पटना के एमपी/ एमएलए कोर्ट ने दी है 10 साल की सजा
इस मामले में पटना के एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकीनाथ दूबे की अदालत ने मोकामा के विधायक रहे अनंत सिंह को सचिवालय थाना कांड संख्या 54/ 2015 के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है।

अगस्त 2019 से ही जेल में बंद, अब और बढ़ गईं मुसीबतें
विदित हो कि इसके ठीक एक महीना पहले 21 जून को पटना की एमपी/ एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को पैतृक आवास से एके-47 व हैंड ग्रेनेड आदि की बरामदगी के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी आरजेडी की विधानसभा सदस्यता भी चली गई। अनंत सिंह फिलहाल आरजेडी में हैं। इस सजा के बाद अगस्त 2019 से ही जेल में बंद अनंत सिंह की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
अस्सी पार ड़ॉलर………

अस्सी पार ड़ॉलर.........

सेना को आधुनिक और सुसज्जित करने की कवायद, अग्निपथ योजना का ऐलान

सेना में भर्ती : निराधार आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend