ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अस्सी पार ड़ॉलर………

UB India News by UB India News
July 21, 2022
in कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
अस्सी पार ड़ॉलर………

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डॉलर की कीमत अस्सी रुपये से ऊपर जाने पर अर्थव्यवस्था में चिंताओं और चिंतन का बाजार नये सिरे से गर्म हो गया है। साल की शुरुआत से लेकर डॉलर रु पये के मुकाबले सात प्रतिशत मजबूत हो गया है यानी साल की शुरु आत में १०० रु पये में जितने डॉलर आते थे‚ उतने डॉलर अब खरीदने के लिए करीब १०७ रु पये खर्च करने पड़ेंगे यानी मोटे तौर पर भारत का आयात महंगा हो गया। कुल मिलाकर महंगा होता डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर नहीं है‚ निर्यातक अपवाद हैं। निर्यातकों के लिए मौज का समय है‚ बिना कुछ किए कराए उनकी आमदनी बढ़ गई है‚ एक डॉलर के बदले वे ज्यादा रु पये कमा रहे हैं। डॉलर के भाव इतनी तेजी से ऊपर जा क्यों रहे हैं। इसकी सामान्य वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मांग तेजी से बढ़ गई है। कई देश कच्चे तेल की उपलब्धता को लेकर सशंकित हैं‚ तो वो बहुत तेज गति से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। कच्चे तेल का कारोबार अधिकांशत डॉलर में होता है। भारत में विदेशी मुद्रा का भंडार वैसे मजबूत स्थिति में है और डॉलर जनित समस्याओं से निपटने में सक्षम है। पर देखने की बात यह है कि कुछ हफ्तों पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ६४२ अरब डॉलर के करीब था‚ जो गिरकर करीब ५८० अरब डॉलर पर आ गया है यानी विदेशी मुद्रा कोष में कमी लगातार हो रही है। एक वजह तो यह है कि भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी निवेशक तमाम प्रतिभूतियों को बेचकर अपने मूल देश वापस ले जा रहे हैं। ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से वे ऐसा कर रहे हैं। विदेशी निवेशक जब भारत में आते हैं‚ तो ड़ॉलर लाते हैं‚ जब वापस जाते हैं‚ तो डॉलर ले जाते हैं। प्रतिभूति निवेशकों की रकम वापसी के चलते ही देश से करीब ३० अरब डॉलर की रकम बाहर जा चुकी है‚ साल की शुरु आत से अब तक। सवाल है कि क्या ये आंकड़े आसन्न संकट का इशारा करते हैं‚ जवाब है बिल्कुल नहीं। १९९१ में जब भारत ने विदेशी मुद्रा संकट का सामना किया था तब भारत के भारत के विदेशी मुद्रा कोष तत्कालीन विदेशी कर्ज के सिर्फ ७ प्रतिशत थे आज भारत के कुल विदेशी कर्ज की रकम की करीब ९८ प्रतिशत राशि जितना विदेशी मुद्रा कोष भारत के पास है‚ यानी कुल मिलाकर डॉलर ने कुछ चुनौतियां पेश की हैं‚ संकट नहीं। निर्यात बढ़ोतरी से लेकर विदेशी मुद्रा हासिल करने के तमाम नये स्रोत तलाशे जाने चाहिए‚ एक सबक यह है‚ और दूसरा सबक है कि कच्चे तेल की बजाय ऊर्जा के दूसरे स्रोतों की तलाश का काम अब बहुत तेज गति से होना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
सेना को आधुनिक और सुसज्जित करने की कवायद, अग्निपथ योजना का ऐलान

सेना में भर्ती : निराधार आरोप

मोदी का मास्टर स्ट्रोक………..

मोदी का मास्टर स्ट्रोक...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend