मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का जब परिणाम आता है तो अपने बिहार के सभी कम्युनिटी के छात्रों का काफी बेहतर प्रर्दान देखने को मिलता है। महिलाओं के उत्थान के साथ–साथ सर्वसमाज के लोगों के लिए हमलोग निरंतर प्रयासरत हैं। अब सभी महिलायें और लडकियां काफी अच्छे ढंग से रहती हैं। गरीब तबके के लोगों के जीवन स्तर में भी काफी बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २०१८ में ही अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों ने के लिए उद्यमी योजना की शुरुआत की गयी जिसके तहत ५ लाख रुपये का अनुदान और ५ लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण देने का काम शुरू किया गया उसके बाद २४ जनवरी २०२० को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर इस योजना का लाभ अतिपिछडे वर्ग के लोगों को देने का निर्णय लिया गया। वर्ष २०२० में पुनः जब हमलोगों की सरकार बनी तो इसे मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित किया गया हमलोगों ने सभी वर्ग की महिलाओं के लिए भी इसे लागू कर दिया। इसके बाद हमलोगों ने उद्यम में रुचि रखने वाले सामान्य वर्ग एवं पिछडे वर्ग के लोगों के के के लिए भी ५ लाख रुपये का अनुदान एवं ५ लाख रुपये का ऋण मात्र १ प्रतिशत के ब्याज पर देने की ाुरुआत की। हमलोगों ने समाज के हर तबकों के उत्थान के लिए प्रारंभ से ही काम किया है। वर्ष २०१२–१३ से अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना का लाभ अल्पसंख्यक समाज से जुडे लोगों को देने का काम किया गया है। अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के स्थान पर अब अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति‚ अतिपिछडा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को छात्रावास अनुदान और मुख्य खाद्यान आपूर्ति योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को निःशुल्क आवासन १५ किलोग्राम मुफ्त अनाज के साथ–साथ एक हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ भी हमलोग दे रहे हैं। सबके हित में एक–एक काम किया जा रहा है। सर्व समुदाय के कल्याण और विकास के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं।
सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...







