ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , सुनवाई जारी

UB India News by UB India News
July 5, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , सुनवाई जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ज्यादातर शिकायतें आई है और मुख्यमंत्री ने कई मामले में खुद अधिकारियों से बात कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है.

एक बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए कहा कि उनकी जमीन को गलत तरीके से लिखवा लिया है और अब जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है.इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खुद फोन करके तत्काल निपटारे का आदेश दिया है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

वहीं एक युवति ने अपने चाचा के खिलाफ शिकायत की है कि उन्हौने जमीन कब्जा लिया है.एक पश्चिम चंपारण की महिला ने शिकायत की कि उसके बेटे की हत्या पिछले साल कर दी गई थी और अब वही अपराधी परिवार के अन्य लोगों की हत्या की धमकी दे रहा है.इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने खुद से अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

एक शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस ने गलत तरीके से उनके छोटे छोटे बच्चें को केस में नाम दे दिया है. मुजफ्फरपुर के एक सख्स ने शिकायत की है कि 2018 में उसके बेटे की हत्या कर दी गई.पुलिस आरोपी से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और शिकायत करने पर पुलिस उन्हें ही तंग कर रही है.

वहीं शेखपुरा से आए एक सख्स ने शिकायत करते हुए कहा कि वहां के अंचलाधिकारी गलत तरीके से जमाबंदी कर रहा है.इसके बाद सीएम नीतीश ने खुद से अधिकारियों को फोन करके मामले विशेष जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

अररिया से आए युवक ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर घर में घुसकर जिस तरह जानलेवा हमला हुआ. उस मामले में आरोपी को पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया. युवक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जमीन और पुलिस से जुड़े आज कई मामले सामने आए. नीतीश कुमार के सामने आए एक बुजुर्ग ने यह कहा कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती. एसपी साहब को आवेदन दिया, लेकिन एसपी साहब ने भी कुछ नहीं किया. इतना ही नहीं जमीन कब्जे से जुड़े कई मामलों को लेकर फरियादी नीतीश कुमार के सामने पहुंचे.

एक फरियादी ने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई कि फोरलेन में कुछ लोगों की जमीन चले जाने के बाद दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया. जमीन पर जबरन कब्जा करने के कई मामले मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे, लेकिन बिहार में भ्रष्ट पुलिसिंग को लेकर जो आरोप मुख्यमंत्री के सामने फरियादियों ने लगाए उसे सुनकर नीतीश भी हैरत में पड़ गए. हालांकि नीतीश कुमार ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
बिहार के 2 मंत्रियों को हुआ कोरोना

बिहार के 2 मंत्रियों को हुआ कोरोना

राजीव नगर में दूसरे दिन भी तोड़े जा रहे घर, पप्पू यादव ने भी किया विरोध ,दर्ज हुआ केस

राजीव नगर में दूसरे दिन भी तोड़े जा रहे घर, पप्पू यादव ने भी किया विरोध ,दर्ज हुआ केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend