ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एआईएमआईएम विधायकों के राजद में विलय को मिली मान्यता

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in पटना, राजद
0
एआईएमआईएम विधायकों के राजद में विलय को मिली मान्यता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बृहस्पतिवार राजद और महागठबंधन के लिए खुशी का दिन रहा। एआईएमआईएम के चार विधायकों को बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों तथा सभी पहलुओं की जांच के बाद राजद में विलय की सहमति प्रदान की। राजद में विलय करने वाले विधायकों में शाहनवाज आलम‚ मो. अनजार नईमी‚ मो. इजहार असफी एवं सैयद रूकनुद्’ीन को‚ जिन्होंने राजद में विलय के लिए अनुरोध किया था‚ विधान सभा अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य नेताओं को विलय के संबंध में सहमति की सूचना प्रदान की।

इस अवसर पर राजद कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार से विपक्षी दलों ने संदेश दिया है कि विपक्ष में रहते हुए भी दूसरे दल के लोग राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर रहे हैं‚ ये शुभ संकेत हैं। इन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है‚ जिसमें सभी शोषित‚ वंचित और अल्पसंख्यक को अधिकार मिले और इसे सरजमीन पर उतारकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान रहे –यही राजद की विचारधारा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भाजपा ने कभी भी अकेले लडने की हिम्मत नहीं की क्योंकि उसके पास आधार ही नहीं है। वो सिर्फ दूसरे के सहारे सत्ता की वैतरणी पार करना चाहती है। अगर आज आकलन किया जाये तो वर्तमान परिस्थिति के बाद चाहे बोचहां का चुनाव परिणाम हो या चार विधायकों का राजद में शामिल होने का मामला हो– उसके बाद हम वोट के प्रतिशत में एनडीए से आगे हो गये हैं और करीब पन्द्रह हजार से अधिक वोटों से राजद आगे है। सीमांचल में भी हम काफी मजबूत हुए हैं और जिस तरह से सीमांचल को एनडीए सरकार ने उपेक्षित रखा है‚ हम इसके लिए वहां पर सभी विधायकों के साथ विचार कर संघर्ष और आन्दोलन करेंगे और बाढ तथा सीमांचल विकास आयोग बनाने की लडÃाई को मजबूती के साथ लडेंगे। मैं स्वयं इन इलाकों में दौरा कर लोगों के बीच जाउगा और उनकी समस्याओं को देखूंगा क्योंकि लालू जी के साथ सीमांचल के लोगों का शुरू से जुडÃाव रहा है और इसको मजबूती देने के लिए वहां पर कार्यक्रम करूंगा।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि चारों विधायक अपनी पार्टी छोडकर पहली बार राजद कार्यालय में आये तो इनका स्वागत जगदानंद सिंह ने किया है।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह‚ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह‚ मुख्य सचेतक ललित कुमार यादव‚ विधायक भूदेव चौधरी‚ सुनील कुमार सिंह‚ विनय यादव‚ रेखा पासवान‚ वीणा सिंह‚ संजय गुप्ता‚ अनिरुद्ध कुमार यादव‚ पूर्व मंत्री विजय प्रकाश‚ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता‚ एजाज अहमद‚ सारिका पासवान‚ पूर्व विधायक अनवर आलम‚ संजीव राय‚ बल्ली यादव‚ मदन शर्मा‚ निर्भय अम्बेदकर‚ केड़ी यादव‚ भाई अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे। ॥ दसंवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बोले तेजस्वी यादव‚ सीमांचल के विकास को लेकर करूंगा आन्दोलन॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
एमएसएमई अवार्ड्स 2022 का द्वितीय पुरस्कार पीएम मोदी ने बिहार को सौंपा

एमएसएमई अवार्ड्स 2022 का द्वितीय पुरस्कार पीएम मोदी ने बिहार को सौंपा

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ ने किया “डाक्टर्स डे सेलिब्रेट

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ ने किया "डाक्टर्स डे सेलिब्रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend