ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बदलती तस्वीर : बाइक राइडिंग और महिलाएं

UB India News by UB India News
July 1, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, महिला युग
0
बदलती तस्वीर : बाइक राइडिंग और महिलाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में आम तौर पर मोटरसाइकिल चलाना या बाइक राइडिंग करना ज्यादातर पुरुषों का खेल ही माना जाता था। लेकिन गुरु ग्राम की सुपर्णा सरकार ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने अपनी ‘स्टार एकेडमी ऑफ बाइक ट्रेनिंग’ के माध्यम से पुरुषों की इस दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।

इसके माध्यम से सुपर्णा ने कई महिलाओं को बाइक राइडिंग की ट्रेनिंग दे कर पुरुषों को अच्छी टक्कर दी है। सुपर्णा ने यह दिखा दिया कि कोई भी काम सिर्फ पुरु षों के लिए ही नीयत हो ऐसा नहीं है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक को सुपर्णा ने जिंदा रखा और फिर उसी को अपना पेशा बना लिया।
भारत की मोटरसाइकिलों के सभी ब्रांडों में ‘मर्द बाइक’ मानी जाने वाली ‘रॉयल एनफील्ड या बुलेट’ को चलाना कभी-कभी मदरे के बस की बात भी नहीं होती। लेकिन सुपर्णा ऐसी दो रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की मालकिन हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इन मोटरसाइकिलों पर होने वाले ऑफ-रोडिंग और डर्ट बाइकिंग इवेंट्स में भी हिस्सा लिया और पहला स्थान भी हासिल किया। 2019 में उन्होंने महिलाओं के बीच हुई ‘द आगरा ताज बाइक रैली’ में भी पहला स्थान हासिल किया। जैसे इतना ही जलवा काफी नहीं था, तो जब सुपर्णा की शादी हुई तो उन्होंने बाइक पर सवार होकर मेहमानों के सामने शादी में शानदार एंट्री की थी। ऐसा किसी ने पहले न कभी देखा था, न सुना था। कहावत है न कि ‘जो रु चे सो पचे’। यदि आपको एक आलीशान दफ्तर में एक अच्छे पद पर बैठा दिया जाए और आपका मन कुछ और करने की सोचे तो क्या होगा? न तो आप जो कर रहे हैं, वो अच्छे से कर पाएंगे और न ही अपने सपने को सच कर पाएंगे। इसलिए अपने कॅरियर की शुरुआत एक आईटी कंपनी से करने वाली सुपर्णा ने बहुत जल्द यह सोच लिया कि वो बाइक राइडिंग को ही अपना पेशा बनाएंगी। सुपर्णा कहती हैं कि 2018 में जब उन्हें अपने ही कॉलेज में एक व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया था तो उन्होंने यह इच्छा जाहिर की कि वे सुरक्षित बाइक राइडिंग की ट्रेनर बनना चाहती हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इरादे की पक्की सुपर्णा ने कुछ ही महीनों में बाइक राइडिंग ट्रेनर की नौकरी करना शुरू कर दी। वहां उन्होंने करीब 18 महीने काम किया। जब कोविड महामारी के कारण वे भी औरों की तरह घर की चारदीवारी में सिमट कर रह गई तो भी उन्होंने अपने इस इरादे को जिंदा रखा। सुपर्णा ने जब अहसास किया कि वे खुद एक सुरक्षित बाइक राइडर हैं, तो क्यों न इस कला को सबके साथ साझा किया जाए। खासकर महिलाओं को इस कला में पारंगत करने के इरादे से उन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी ही एक एकेडमी बनाई। आज इस एकेडमी में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी सुरक्षित बाइक राइडिंग सीखने आते हैं। जिन लोगों ने सुपर्णा को इस एकेडमी में प्रशिक्षण देते हुए देखा हैं, वो कहते हैं कि सुपर्णा न सिर्फ बाइक राइडिंग सिखाती हैं, बल्कि इसकी बारीकियों से भी अपने विद्यार्थियों को परिचित कराती हैं। वो हरेक सीखने वाले को न सिर्फ पूरा समय देती हैं, बल्कि उनसे उनकी समस्या को समझ कर उसका समाधान भी करती हैं। देश भर की युवतियों के लिए सुपर्णा का जीवन सचमुच बहुत प्रेरणादायक है, जिसने रूढ़ियों को तोड़ कर वो कर दिखाया है, जो हर मर्द आसानी से हिम्मत नहीं करेगा। ऐसी लगन से ही अपने मकसद को हासिल किया जाता है।
प्राय: लड़कियां लोक निंदा के भय से संकोच कर जाती हैं, या उनके परिवारजन प्रोत्साहित नहीं करते कि लोग क्या कहेंगे? पर इसकी परवाह किए बिना जब सुपर्णा ने मल्टीनेशनल कंपनी की अपनी पहली नौकरी बदली तो उन्हें मोटरसाइकिल की एक कंपनी में राइड आयोजन की मार्केटिंग का काम मिला। यहां उन्होंने अपने इस इरादे को पंख लगा दिए। इसी जॉब के लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री वाली नौकरी छोड़ दी थी। यह सोच कर कि डिग्री तो उनके पास है ही और इसी आधार पर नौकरी भी दोबारा मिल जाएगी लेकिन बाइक राइडिंग के अपने जज्बे को जिंदा रखने का यही एक मौका था। फौजी की इस बेटी ने दृढ़ संकल्प लेकर बाइक राइडिंग के समुद्र में छलांग लगा ही डाली और इस जगत में अपने लिए एक अलग और अच्छा स्थान भी हासिल किया।
सुपर्णा के अनुसार बाइक की इस कंपनी में काम करने से पहले वो अन्य महिला बाइकर्स की तरह सिर्फ मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर उसकी सवारी करती थीं लेकिन यहां आकर उन्हें सही मायने में पता चला मोटरसाइकिल को सही ढंग से कैसे कंट्रोल किया जाता है। इसके बाद उन्होंने अहसास किया कि वो शायद अकेली महिला हैं, जिनके पास ये सब जानकारी हैं। इसी इरादे से उन्होंने ज्ञान बांटना शुरू किया और आज वे एक बाइक राइडिंग ट्रेनर एकेडमी सफलता से चलाती हैं। जहां चाह वहां राह, सुपर्णा इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं, जो देश की कई बेटियों को प्रेरणा देती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता – 2022 हो या 2019 दोनों संदर्भ में बिल्कुल सटीक बैठता

इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता - 2022 हो या 2019 दोनों संदर्भ में बिल्कुल सटीक बैठता

महाराष्ट्र का सियासी घमासान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ,  11 जुलाई को ही होगी सुनवाई : SC

महाराष्ट्र का सियासी घमासान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट , 11 जुलाई को ही होगी सुनवाई : SC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend