ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून को ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in कानून, कारोबार, खास खबर
0
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  13 जून को ED के सामने पेश होंगे राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरी बार समन दिया है। ED ने राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले 2 जून को राहुल गांधी को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन राहुल ने 2 जून को आने में असमर्थता जताई थी। अब 13 जून को राहुल गांधी को ED के सामने पेश होना होगा। वहीं सोनिया गांधी को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। तब कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने सरकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2015 में ED ने ये केस बंद कर दिया था। सत्तारूढ़ पार्टी को पसंद नहीं आया तो ED के अधिकारियों को हटाया, नए लोगों की बिठाया और अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेज रहे हैं। कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन हम पुरजोर तरीके से इसका सामना करेंगे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी निशाना साधते हुए कहा था कि हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं… सीना तानकर लड़ेंगे। कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने के लिए नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला। अंग्रेजों को इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अखबार पर बैन लगा दिया। आज फिर से अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा, आजादी के इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।

सोनिया-राहुल पर क्या हैं आरोप
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर कर इस मामले में तमाम नेताओं पर आरोप लगाए थे। इसे लेकर सोनिया और राहुल गांधी को हाईकोर्ट से भी नोटिस जारी हुआ था। स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि केवल 50 लाख रुपये का भुगतान करके यंग इंडियन (वाईआई) प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस के एसोसिएट जर्नल्स से 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार प्राप्त कर लिया था। इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन को आरोपी ठहराया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर, 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे नींव

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर, 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे नींव

जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा

जातीय गणना में किसी का हक नहीं मारा जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend