ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना का रास्ता साफ, नीतीश की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने लगाई मुहर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
जातीय गणना का रास्ता साफ, नीतीश की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने लगाई मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूबे में अपने संसाधन से जाति आधारित जनगणना कराये जाने के लिए बहुप्रतीक्षित सर्वदलीय बैठक बुधवार को संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रदेश में यह जनगणना शीघ्र कराई जाएगी और इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिमंडल से स्वीकृत कराया जाएगा। इस बैठक में नौ दलों के प्रतिनिधि शामिल थे॥। नीतीश ने जाति आधारित जनगणना कराये जाने के मुद्’े पर उनकी अध्यक्षता में आज यहां संपन्न सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि सभी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। इससे संबंधित निर्णयों को ड्राफ्ट का रूप देकर मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। इस जनगणना में सभी धर्म की जातियों एवं उपजातियों की भी गणना कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराने के लिए वित्तीय व्यवस्था भी करनी होगी इसलिए इससे संबंधित प्रस्ताव को शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनगणना के लिए समय सीमा भी तय की जाएगी। जातीय जनगणना कराने को लेकर विज्ञापन भी दिया जाएगा। सभी दलों को जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों को लगाया जाएगा। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जितने भी पैसों की जरूरत होगी‚ उसका भी इंतजाम किया जाएगा।

नीतीश ने जाति आधारित जनगणना कराने में किसी भी तरह की राजनीतिक बाधा की संभावना से इनकार किया और स्पष्ट किया कि भाजपा इसके विरोध में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल इतना कहा था कि ऐसी जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर नहीं कराई जा सकती। यदि राज्य सरकार चाहे तो अपने संसाधन से जाति आधारित जनगणना करा सकती है। मुख्यमंत्री के अलावा‚ संसदीय कार्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू की ओर से बैठक में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बैठक में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद सांसद मनोज झा‚ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा‚ ऑल इंडिया मजलिस–ए–इत्तेहाद–उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अख्तरुल ईमान और भाकपा–माले के विधायक महबूब आलम के साथ ही हम‚ भाकपा और माकपा के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में सभी वयस्कों को फ्री में लगेगा बूस्टर डोज

सर्वदलीय बैठक के प्रस्‍तावों पर अंतिम फैसला आज, नीतीश कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend