ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in जदयू, पटना, बिहार
0
आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजे जाएंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा इस बात को लेकर बेहद गर्म है कि क्या भाजपा RCP सिंह की मदद कर सकती है. इस सवाल पर जदयू के नेता कुछ भी साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं. हालांकि, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने यह जरूर कहा है कि कौन क्या कर रहा है; क्या कह रहा है, ये वही जाने. जदयू में नीतीश कुमार ही की कोई फैसला करते हैं यह सब जानते हैं. अब इस मसले पर स्वयं आरसीपी सिंह का बयान सामने आया है और उन्होंने सीएम नीतीश कुमार औरजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से उनकी दूरी की बात को सिरे से खारिज कर दी है.

दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के लिए निकलने से पहले आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार की सहमति से केंद्र में मंत्री बना था. मेरे संबंध सबसे अच्छे हैं. आज शाम पटना जाऊंगा. राज्यसभा उम्मीदवारी पर फैसला मुख्य्मंत्री को लेना है. आप लोग इंच और फीट लेकर दूरी मापते हैं. मेरे, नीतीश बाबू (नीतीश कुमार) और ललन बाबू (ललन सिंह) में कोई दूरी है? ये कौन बता दिया आपको?

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, नामांकन में अभी बहुत दिन है. 24 से 31 मई तक है. हम फोरकास्ट जानते नहीं हैं. हमारा काम है जिस पद पर हैं उस पर काम करना. नीतीश जी से मिलेंगे या दूरी है; ये सवाल कहां से निकालते हैं? बिना आग के भी लोग धुआं निकालते हैं. चर्चा लोकतंत्र में होती है. अपनी बात लोग रखते हैं. हमारे नेता का स्वभाव आप लोग जानते हैं. वे सबका सुनते रहते हैं.

बीजेपी के साथ रिश्ते पर आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं जहां भी रहता हूं पूरी ईमानदारी से रहता हूं.
1998 में मंत्री बना उस वक्त मैं नीतीश जी के साथ जुड़ा. उस वक्त केन्द्र में किसकी सरकार थी? बिहार में हम रहे किसके साथ सरकार थी? बता दें कि इससे पहले आरसीपी सिंह को राज्य सभा भेजे जाने या न भेजे जाने की चर्चा के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी यही बयान दिया था कि नीतीश कुमार ही आखिरी फैसला करेंगे.

एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी पर बड़ा बयान देते हुए कहा था, ”जो बातें दिखती हैं; वो होती नहीं हैं, और जो दिखती नहीं वो होती हैं. एनडीए इंटैक्ट है. आप लोग भले जो मान लें दोनों में (नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह में) एकता है. समय आने पर दिख जाएगा. नहीं भेजने का क्या औचित्य है? आप लोग देख लीजिएगा आरसीपी सिंह ही राज्यसभा जाएंगे.” बहरहाल, इन बयानों के बीच इस मुद्दे पर नीतीश कुमार चुप हैं और उनके आगामी कथन और कदम का लोग इंतजार कर रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे

राजगीर में कांग्रेस का चिंतन शिविर राष्ट्रीय और राज्य स्तर के 300 नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे

टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा

टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक उम्रकैद की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend