ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC प्रश्न पत्र लीक कांड में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर अमित कुमार सिंह के रूप में की 9वीं गिरफ्तारी

UB India News by UB India News
May 23, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बीपीएसपी पेपर लीक कांड : वर्तमान से भुतकाल तक की कहानी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार लोक सेवा आयोग के ६७वें परीक्षा के प्रश्न पत्र को फुलप्रूफ प्लान के साथ लीक किया गया। ये सारा सेटिंग कोचिंग वालों ने किया है। सेटर्स के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के तहत सल्वर तक पेपर पहुंचाया जो प्रश्न पत्र के उत्तर समय से पहले कंडिडेट्स तक पहुंचा दे। इसके लिए सल्वर को एक अभ्यर्थी से एक से डेढ लाख तक मिला। कोचिंग वालों का प्लान था कि एग्जाम से प्रश्नपत्र इनके हाथ में आ जाए। फिर वो निर्धारित समय के अंदर कम से कम ११० से लेकर करीब १३० सवालों का जवाब तैयार कर लें। १२०० से १५०० रुपए प्रति सवाल के तौर पर इसके साथ डील हुई थी। सूत्र की मानें तो अमित ने कुछ कोचिंग संचालकों के नाम ईओयू के अधिकारियों को बता भी दिया। इनमें उन कोचिंग संचालकों के नाम भी शामिल हैं‚ जिनके उपर जांच टीम को शुरुआत से ही शक है। हालांकि‚ जांच जारी रहने का हवाला देकर ईओयू ने कोचिंग संचालकों की पहचान उजागर करने से अभी मना कर दिया है। पर यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम इस मामले में शामिल लोगों को बख्शने वाली नहीं है। दूसरी तरफ‚ रिमांड पर लिए गए राजेश और सुधीर कुमार सिंह के साथ ईओयू टीम की पूछताछ जारी है। इन्हें ३ दिनों के रिमांड पर लाया गया था। सूत्र का दावा है कि अब तक कि पूछताछ में इन दोनों ने काफी कुछ बताया है। बिल्कुल नई जानकारी दी है। जिसके आधार परईओयू के जांच की गति और तेज होगी। उसके आधार पर कुछ बडे संदिग्धता के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जाएंगे।

कोचिंग वालों का प्लान था कि एग्जाम से प्रश्न पत्र इनके हाथ में आ जाए। फिर वे लोग निर्धारित समय के अंदर कम से कम ११० से लेकर करीब १३० सवालों का जवाब तैयार कर लें। १२०० से १५०० रुपए प्रति सवाल के तौर पर इस बाबत डील हुई थी। इस राज पर से पर्दा उठाने का काम किया प्रश्न पत्र हल करने वाले अमित कुमार ने। उसने जांच अधिकारियों के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। और इस तरह प्रश्न पत्र लीक कांड में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर अमित कुमार सिंह के रूप में ९वीं गिरफ्तारी की है। वह मधेपुरा जिला के सुखासन का मूल निवासी है। पटना में लंगर टोली स्थित कोइरी पंचित बैठका के पास इसने अपना ठिकाना बना रखा था। जांच टीम से जुडे सूत्र बताते हैं कि इसे परीक्षा केन्द्र के गिरोह ने सवालों का जवाब तैयार करने के लिए हायर किया था॥। इसके लिए १२०० से १५०० रुपए प्रति सवाल के तौर पर इसके साथ डील हुई थी। इस राज को गिरफ्तार अमित ने ईओयू के अधिकारियों के सामने उगला है। पूछताछ में उसने बताया कि सेटर्स गैंग के फरार चल रहे सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के साथ उसकी अच्छी दोस्ती है। पिछले २–३ सालों से ये दोनों एक–दूसरे के काम आ रहे हैं। पूछताछ में अमित ने एक और महत्वपूर्ण बात अधिकारियों को बतायी। इसने यह राज उगला है कि सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले पटना के कई कोचिंग संचालकों तक हर मेसेज पहुंचाया जाता था। कई कोचिंग संचालक इस शातिराना खेल में सेटर्स गैंग के टच में थे। बीपीएससी पेपर लीक से जुडी हर बात की जानकारी इन्हें होती थी। फिर उन बातों को कोचिंग संचालक एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को बताते थे। इसके एवज में स्टूडेंट्स से अवैध रूप से रुपयों की डिमांड की जाती थी। यह खेल काफी समय से चल रहा था।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

बीपीएससी पीटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पेपर और उत्तर बताने के लिए ८ से १० लाख रुपए की डील हुई थी। बकायदा इसके लिए ये रकम वसूली गई। हर अभ्यर्थी से १०–१० लाख रुपए लिए गए। ये पैसे अलग–अलग खातों में डलवाये गये। आर्थिक अनुसंधान इकाई ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई बैंक अकाउंट्स को सीज किए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
ज्ञानवापी विवाद’ :मीडिया में बढती बहसें कट्टरता में भी बढ़ावा देखा जा सकता है…..

ज्ञानवापी विवाद' :मीडिया में बढती बहसें कट्टरता में भी बढ़ावा देखा जा सकता है.....

गेहूं पर छिड़ी जंग में भारत एक बार फिर उसी ‘रंग’ में दिख रहा है………..

गेहूं पर छिड़ी जंग में भारत एक बार फिर उसी ‘रंग' में दिख रहा है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend