ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू

UB India News by UB India News
May 20, 2022
in कारोबार, पटना, भाजपा
0
केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने आज कहा कि यहां राजधानी में केमिकल‚ खाद्य प्रसंस्करण एवं चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने यहां परीक्षण केन्द्र के साथ–साथ देश में दो अन्य परीक्षण केन्द्र की स्थापना की भी घोषणा की। केन्द्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने बृहस्पतिवार को सूक्ष्म‚ लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान‚ पटना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस परिसर में ही उन्होंने केमिकल‚ खाद्य प्रसंस्करण एवं चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र की स्थापना की घोषणा की। कार्यक्रम में बिहार सरकार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का समुचित लाभ लेने के लिए उद्यमियों का आह्वान किया। उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद‚ निर्यात‚ रोजगार सृजन एवं विनिर्माण उत्पादन में एमएसएमई ईकाईयों के योगदान का खास उल्लेख किया।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने संस्थान परिसर में परीक्षण केन्द्र की स्थापना की घोषणा के लिए एमएसएमई मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए उन्होंने नवम्बर २०२१ में एमएसएमई मंत्रालय को पत्र लिखा था। उन्होंने राज्य में केन्द्र सरकार के साथ पूरी तरह मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने बिहार राज्य की औद्योगिक प्रोत्साहन नीति २०१६ एवं एसआईपीवी के माध्यम से हो रहे निवेश प्रस्तावों का बारीकी से उल्लेख किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता एवं उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के चिन्हित उद्योगों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ईथेनॉल उत्पादन के लिए अलग से पॉलिसी बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है।
कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त शैलेश कुमार सिंह‚ बिहार सरकार के उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक एवं एमएसएमई मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय के उपमहानिदेशक डीपी श्रीवास्तव‚ सीपीडब्ल्यूडी (पूर्वी क्षेत्र) पटना के मुख्य अभियंता राजेश कुमार और बिहार उद्योग संघ के अध्यक्ष अरूण अग्रवाल भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार ने किया।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
सूबे में आंधी–वज्रपात से 33 की मौत ,मृतकों के परिजनों को तत्काल चार–चार लाख रुपये का मिलेगा अनुग्रह अनुदान

सूबे में आंधी–वज्रपात से 33 की मौत ,मृतकों के परिजनों को तत्काल चार–चार लाख रुपये का मिलेगा अनुग्रह अनुदान

सीएम आवास पर अचानक हुई बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के चयन वास्ते नीतीश कुमार हुए अधिकृत

सीएम आवास पर अचानक हुई बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के चयन वास्ते नीतीश कुमार हुए अधिकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend