ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपडेट – लालू यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी

UB India News by UB India News
May 20, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद
0
अपडेट – लालू यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती के दिल्ली, पटना, गोपालगंज समेत 17 ठिकानों पर सीबीआई की टीम शुक्रवार की सुबह से ही छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में सीबीआई की टीम लालू प्रसाद यादव के गोपालगंज स्थित तीन करीबी रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी करने पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के इटावा गांव में लालू प्रसाद यादव के करीबी हृदयानंद यादव, देवानंद यादव और अशोक यादव के घर पर सुबह 8 बजे से ही छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तब ये लोग ट्रांसपोर्टर थे. सीबीआई सूत्रों के अनुसार इन्हीं लोगों के माध्यम से गोपालगंज के अन्य लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाई गई थी.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

लालू यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में पसरा है सन्नाटा
वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में सन्नाटा पसरा हुआ है. सीबीआई की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सीबीआई के विशेष सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसमें अब तक की कार्रवाई में बैंक के पासबुक, जमीन के दस्तावेज और रेलवे में नौकरी से जुड़े कई कागजात मिले हैं. फिलहाल तो लोगों से पूछताछ की जा रही है. ऐहतियात तौर पर मकान को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया.

गोपालगंज में लालू की बहन के घर सीबीआई की रेड
रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है. गोपालगंज में लालू की बहन के घर भी सीबीआई ने रेड की है. सीबीआई की टीम उचकागांव थाना के इटवा स्थित लालू प्रसाद यादव की बहन के घर छापेमारी कर रही है.

लालू यादव के ससुराल सेलारकला पहुंची CBI, बिना जांच लौटी
सीबीआई की टीम आज लालू यादव के तीन रिश्तेदारों के घरों में छोपमारी कर रही है. लालू प्रसाद की बहन के घर के साथ-साथ उनके ससुराल सेलार कला भी पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम वहां बिना जांच किये ही लौट गयी.

लालू जी को डराने को फिर से तोते को बुलाया है
लालू प्रसाद की बेटी रोहणी आचार्य ने छापेमारी के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं. उन्होंने लिखा है कि लालू जी को डराने को फिर से तोते को बुलाया है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा है कि केस पे केस रेड पे रेड रेड के बाद ख़ाली हाथ बुरी नज़र वाले तेरा मुँह काला. तू कर ले चाहे लाख सितम संघियों की छाती पे लहराएगा समाजवाद का परचम..जातीय जनगणना से जो डरता है लालू परिवार पर छापा मारने की साजिश वहीं रच देता है..लालू की बेटी ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि अति का अंत हो रहा है बदले की आग में देश की जांच एजेंसियां का दुरुपयोग हो रहा है.

लालू परिवार झुकने और डरने वाला नहीं है
राजद सीवान ने अपने ट्वीट किया है कि तथाकथित रेल्वे से सम्बंधित घोटाले में अनगिनत बार छापामारी हुई है और मिला कुछ नहीं. 2004-09 तक आदरणीय लालू प्रेरसादल मंत्री थे.आज 13 साल बाद भी अगर सीबीआई को छापा मारना पड़ रहा तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कितनी घटिया स्तर की जाँच एजेन्सी है. लालू परिवार झुकने और डरने वाला नहीं है.

कानून के तहत हो रही कार्रवाई : भाजपा
दूसरी ओर अब भाजपा की तरफ लालू परिवार पर हमला शुरू हो गया है. पार्टी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सीबीआई की कार्रवाई को लालू प्रसाद ने अपने शासन काल में जो भी घोटाले किए हैं. आज सीबीआई की कार्रवाई उसी का परिणाम है. यह छापेमारी पूरी तरह से कानून के अनुसार की जा रही है. अरविंद सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर लग रहे आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि इससे किसी भी दल का कोई मतलब नहीं है. यह सब कानून के अनुसार हो रहा है। लालू परिवार पर पहले भी कई तरह के घोटाले के आरोप लगते रहे हैं.

17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी
इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह जब सीबीआई की टीम लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पर पहुंची, तो वकीलों के इंतज़ार में छापेमारी एक घंटे देर से शुरू हुआ. इस दौरान राजद के कार्यकता राबड़ी आवास से कुछ दूर लालू प्रसाद के समर्थन पर नारे लगाते दिखे. लालू पर रेल मंत्री रहते रेलवे भर्ती में घोटाले का आरोप है. 2009 में जदयू सांसदों के आरोप पर तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की मांग की थी. अब 13 साल बाद लालू यादव पर केस दर्ज कर उनके 17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही.

राबड़ी आवास पहुंची सीबीआई की टीम
आज सुबह करीब छह बजे सीबीआई की एक टीम पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंची. राबड़ी आवास पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष दोनों ही अधिकारी शामिल हैं. सीबीआई की इस टीम में कुल 10 लोग हैं. जांच के दौरान राबड़ी आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है. सीबीआई के अधिकारी राबड़ी आवास में ही जमे हैं.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
छापेमारी के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता

छापेमारी के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता

केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू

केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend