ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लड़ाई खत्‍म करने या हथियार डाल देने के मूड में नहीं तेज प्रताप

UB India News by UB India News
May 4, 2022
in पटना, राजद
0
मांझी‚ सहनी व कुशवाहा मेरे साथ होंगेः तेजप्रताप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और पार्टी के विधायक तेज प्रताप यादव हार मानकर बैठने वालों में से नहीं हैं। उनके बारे में तमाम विवाद खड़े होते रहते हैं, लेकिन इससे उनका अंदाज नहीं बदलता। पिछले दिनों उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ता के संगीन आरोप के बाद अपने पिता से मिलकर इस्‍तीफा देने की बात कही तो लोगों को लगा कि अब तेज प्रताप यादव शायद शांत हो जाएंगे। लेकिन, बुधवार को तेज प्रताप यादव ने सुबह-सुबह एक जबर्दस्‍त वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्‍होंने साफ संदेश दे दिया है कि वे लड़ाई खत्‍म करने या हथियार डाल देने के मूड में बिल्‍कुल नहीं हैं।

जन शक्‍त‍ि यात्रा के जरिए नए सिरे से ब्रांडिंग
जन शक्‍त‍ि यात्रा के जरिए तेज प्रताप यादव अपनी इमेज की नए सिरे से ब्रांडिंग करने में लगे हैं। इस वीडियो का संदेश ऐसा ही लगता है। वीडियो में तेज प्रताप यादव को एक जुझारू, क्रांतिकारी नेता के तौर पर हाइलाइट किया गया है, जो गरीब, मजदूर, बेरोजगार युवा के लिए संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुका है। वीडियो में तेज प्रताप यादव की जनशक्‍त‍ि यात्रा के विजुअल्‍स को शामिल किया गया है। इनमें तेज प्रताप यादव की यात्रा में शामिल गाड़‍ियों के काफिले, मजदूरों से उनका मिलना-जुलना और सभा में उनका जोशीला भाषण दिखाया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

हिंदी फिल्‍म के गाने से तेज प्रताप ने दिया क्‍या संदेश
तेज प्रताप यादव के शेयर किए गए वीडियो में हिंदी गाना ‘आरंभ है प्रचंड, बोल मस्‍तकों के झुंड…’ का इस्‍तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को हिंदी फिल्‍म गुलाल में गायक पियूष मिश्रा ने गाया है। पियूष ही इस गीत के लेखक भी हैं और गाने के लिए म्‍यूजिक भी उन्‍होंने खुद ही कंपोज किया है। यह गाना क्रांतिकारी किस्‍म का है और अन्‍याय के खिलाफ लड़ाई के लिए ललकारता है। सवाल यह है कि इस गाने के जरिए तेज प्रताप यादव किसको और क्‍या संदेश देना चाहते हैं? आप यह वीड‍ियो तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

बोले – मिटा देंगे लेकिन मिटने नहीं देंगे
तेज प्रताप यादव इस वीडियो में कह रहे हैं कि वे इतिहास को मिटने नहीं देंगे। ऐसा करने वाले को मिटा देंगे। तेज प्रताप यादव ने जनशक्‍त‍ि यात्रा में ज्‍यादातर केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला किया है। हालांकि वे अपनी पार्टी में भी खुद के खिलाफ साजिशों का आरोप लगाते रहे हैं। राजद का विधायक होते हुए भी पार्टी के कार्यक्रमों में उनके लिए अघोषित प्रतिबंध जैसी स्‍थि‍त‍ि है। अब तो वे अपनी पार्टी के कार्यालय में भी नहीं जाते। पिछली बार अपने पिता लालू यादव की मौजूदगी में वे राजद के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भी उनकी नाराजगी की चर्चाएं सामने आई थीं। तेज प्रताप यादव की जनशक्‍ति‍ यात्रा से राजद ने पूरी तरह किनारा कर रखा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post

Fair Record Exposes The Unanswered Questions on Chuck It Dog Toy

दिल्ली एम्स से डि़स्चार्ज हुए राजद सुप्रीमो लालू ,अगले सप्ताह आ सकते पटना

दिल्ली एम्स से डि़स्चार्ज हुए राजद सुप्रीमो लालू ,अगले सप्ताह आ सकते पटना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend