ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर कैसे भड़क उठी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा? अन्य राज्यों में भी धार्मिक जुलूसों पर हमले से माहौल गर्म

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, ब्लॉग
0
आखिर कैसे भड़क उठी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा? अन्य राज्यों में भी धार्मिक जुलूसों पर हमले से माहौल गर्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में धार्मिक जुलूसों पर हिंसा और हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को हनुमान जयंती के दौरान दिन खत्म होते होते देश की राजधानी दिल्ली से हिंसा और आगजनी की खबर आ ही गई। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा बीते कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों से सामने आई सांप्रदायिक हिंसा और आगजनी की खबरों की तर्ज पर ही देखी जा रही है। दरअसल, रामनवमी के मौके पर गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी एक समुदाय द्वारा शोभायात्रा पर हमले हुए थे। रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा पर जहां एक ओर गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद में हिंसक झड़प देखने को मिली थी, तो वहीं मध्य प्रदेश के बड़वानी और झारखंड के लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में भी जुलूस पर हमला हुआ था।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

इसी तरह कर्नाटक के कोलार जिले में भी राजस्थान के करौली की तरह हिंसा की घटना हुई थी। कोलार के मुलबगल इलाके में शोभा यात्रा के दौरान भी हिंसक बवाल हुआ था। दो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरु कर दिया था। वहीं इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी नवरात्रों के दौरान नॉनवेज भोजन परोसने को लेकर छात्रों के बीच हिंसक बवाल हुआ था। लिहाजा दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा देश के तमाम राज्यों में गर्माए सांप्रदायिक माहौल से जोड़कर देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल बंगाल तक रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक झड़प के अलावा दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच हिंसा की खबर भी सामने आई. वहीं कई राज्यों में ऐसे मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. आइए जानते हैं कि कहां-कहां और किन वजहों से ऐसी घटनाएं हुईं? इसके अलावा पुलिस-प्रशासन ने इसकी रोकथाम करने और शांति के लिए क्या-क्या कदम उठाए?

सबसे पहले राजस्थान के करौली में हिंसा

राजस्थान के करौली में शनिवार 2 अप्रैल को नवसंवत्सर की शोभायात्रा पर एक खास समुदाय को लोगों की ओर से पथराव और बवाल के बाद प्रदेश के 17 जिलों में त्योहारों खासकर श्रीरामनवमी से पहले सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई. अशोक गहलोत सरकार ने धार्मिक आयोजनों को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी. करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव और आगजनी की घटना से दो समुदायों के बीच तनाव हो गया था. इसके बाद भड़की हिंसा में आधा दर्जन दुकानों और दो बाइकों को फूंक दिया गया. हिंसा के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया और 44 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. मामले को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप की सियासत शुरू हो गई.

मध्य प्रदेश के खरगोन में हिंसा, पुलिसवाले भी घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग जख्मी हो गए. हालांकि इस झड़प में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. हिंसा के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया. फिलहाल स्थिति काबू में, लेकिन तनावपूर्ण है. घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र और मंत्री कमल पटेल ने बयान दिया. सबने कहा कि उपद्रव करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा.

हावड़ा में हिंसा, बीजेपी ने पूछा- क्या सनातन धर्म बैन है

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर हमला और उसके बाद हिंसक झड़प की खबर सामने आई. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने जिले के शिवपुर इलाके में रामनवमी के जुलूस पर हमले का आरोप लगाया है. सांप्रदायिक झड़ पर सवाल उठाते हुए अधिकारी ने पूछा कि क्या बंगाल में सनातन धर्म पर प्रतिबंध लग गया है? हिंसा में एक पुलिस सिपाही और अफसर पर भी हमले की बात कही जा रही है. इस हिंसा में पुलिसकर्मी के अलावा कई लोग जख्मी हो गए. हावड़ा पुलिस ने बताया कि शिवपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं. हम सभी से अपील करते हैं कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ चीजें शेयर न करें.

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में पथराव- हिंसा

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर हमले से भड़की हिंसक घटनाओं के बाद भीड़ पर पाबंदियां लगा दी गई हैं. लोहरदगा में रविवार को दो समूहों के बीच झड़प में आगजनी और पथराव के बाद धारा 144 लगा दी गई. एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने कहा, ‘दो समूहों में झड़प और पत्थरबाजी की घटनाओं के चलते लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लगाई गई है. वहीं बोकारो के बेरमो इलाके में श्रीरामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ और कई दुकानों को फूंक दिया गया. प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में किया.

गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात में हिंसक घटनाएं

श्रीरामनवमी के मौके पर राज्य गुजरात के आणंद और साबरकांठा जिलों से भी हिंसक घटनाओं की खबर सामने आई. श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई. एक घटना राजधानी गांधीनगर से 70 किलोमीटर की दूर हिम्मतनगर में हुई. वहीं दूसरी घटना खंभात में हुई. पुलिस अधिकारी आशीष भाटिया के मुताबिक कई जगहों से श्रीरामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव और उसके बाद सांप्रदायिक हिंसा की खबर सामने आई. ऐसी हिंसक घटनाएं मुस्लिम बहुल इलाकों में हुईं. फिलहाल हालात काबू में बताया जा रहा है.

JNU में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों में झड़प

देश के कई राज्यों के अलावा दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई. श्रीरामनवमी पर एबीवीपी की ओर से आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान लेफ्ट छात्र संगठनों की ओर से हॉस्टल में चिकन बनाने को लेकर विवाद बढ़ने की बात कही जा रही है. लेफ्ट वालों का कहना है कि उन्हें मांस खाने से रोका गया. वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी पूजा में बाधा डालने के लिए हमला किया गया. दोनों तरफ के कई स्टूडेंट घायल हुए. पुलिस ने दोनों ही ओर से एफआईआर दर्ज की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

Next Post
नीतीश कुमार क्यों भाजपा की एक हार पर राहत की सांस ले रहे हैं…

नीतीश कुमार क्यों भाजपा की एक हार पर राहत की सांस ले रहे हैं...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध को किया नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध को किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend