ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान को अराजकता और अस्थिरता के भंवर से निकलने तक विपक्षी एकता एक चुनौती

UB India News by UB India News
April 13, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
पाकिस्तान को अराजकता और अस्थिरता के भंवर से निकलने तक विपक्षी एकता एक चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पड़़ोसी देश पाकिस्तान में कुछ दिनों से सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे सांप–सीढ़ी के खेल का पटाक्षेप हो गया। इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बाहर हो गए और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ देश के २३वें प्रधानमंत्री बन गए। शहबाज के सत्ता में आने का एक संदेश यह भी है कि पाकिस्तानी राजनीति में भी वंशवाद की परंपरा बनी हुई है। भाई के प्रधानमंत्री बनने के बाद लंदन में निर्वासित नवाज शरीफ के स्वदेश लौटने की संभावना है। प्रधानमंत्री का पद संभालते ही शहबाज ने कश्मीर का झंडा लहराते हुए कहा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं‚ लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता। इससे पता चलता है कि शहबाज की अनैतिक गठबंधन वाली सरकार का प्रमुख राजनीतिक एजेंडा क्या है और सरकार के अनिश्चित भविष्य का भी संकेत मिलता है। भारत एक जिम्मेदार और उभरती हुई महाशक्ति है। वह पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबध रखने का पक्षधर है। इसके लिए इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता अनिवार्य शर्त है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को यह समझना होगा कि आतंकवाद इस राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पड़ोसी समकक्ष को शांति का पैगाम देते हुए बधाई दी और कहा कि भारत अपने पड़ोस में शांति और स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो। प्रधानमंत्री शहबाज की वास्तविक चुनौतियां बाहरी नहीं घरेलू मोर्चे पर है। उनकी पार्टी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच हमेशा राजनीतिक शत्रुता रही है। इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष एक मंच पर आया है। शहबाज की सरकार को जनादेश नहीं मिला है। जाहिर है यह एक अपवित्र गठबंधन है और इनके बीच एकता कब तक कायम रहेगी कहना मुश्किल है। इमरान की सरकार महंगाई‚ बेरोजगारी‚ विदेशी कर्ज और अराजकता का जो माहौल विरासत में छोड़ गई है उससे लड़ना नई सरकार की बड़ी चुनौती है। इमरान ने घरेलू समस्याओं के लिए विदेशी शक्तियों को जिम्मेदार ठहराया था। हर निरंकुश शासक अपनी राजनीतिक अकुशलता के लिए विदेशी ताकतों का राग अलापता है। हालांकि सेना ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि देश को अराजकता और अस्थिरता के भंवर से निकलने तक विपक्षी एकता बनी रहती है या बिखर जाती है।

 

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
प्रदूषण की मार ,दिल्ली सरकार का ‘ग्रीष्म एक्शन प्लान’

प्रदूषण की मार ,दिल्ली सरकार का ‘ग्रीष्म एक्शन प्लान'

नियमो की फिरकी में उलझा क्रिकेट

नियमो की फिरकी में उलझा क्रिकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend