ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इमरान के बाद अब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के बन सकते नए पीएम LIVE UPDATE

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इमरान के बाद अब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के  बन सकते नए पीएम LIVE UPDATE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान की सियासत में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात के सियासी हंगामे के बाद इमरान खान की सरकार गिर गई और इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान 174 वोट मिले। इमरान की सरकार गिरने के बाद उनके करीबियों के यहां छापेमारी भी शुरू हो गई और इमरान के देश छोड़कर जाने पर भी पाबंदी लग गई। माना जा रहा है कि इमरान के बाद अब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए पीएम बन सकते हैं।

बता दें, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के फैसले को पलटते हुए नेशलन असेंबली में 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया था। उधर शनिवार को नेशलन असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने से स्पीकर असद कैसर ने इनकार कर दिया। असद कैसर ने कहा कि उनका इमरान खान के साथ 30 साल का रिश्ता है इसलिए वह उन्हें बाहर करने के लिए वोटिंग की अनुमति नहीं दे सकते। स्पीकर ने कहा इमरान खान के साथ वह धोखा नहीं कर सकते चाहे भले ही इसके लिए उनको कोई भी सज़ा दी जाए।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

स्पीकर असद कैसर के इस बयान के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता मुस्तफा नवाज ने कहा- ‘अगर नेशलन असेंबली के स्पीकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानते तो आर्मी चीफ बाजवा को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।’

इसके बाद नेशनल असेंबली के सेक्रेटरी ने कहा- ‘अगर स्पीकर वोटिंग कराने से मना करते हैं तो ऐसे में आर्टिकल 6 सभी पर लागू होगा।’ बता दें आर्टिकल 6 के अनुसार अगर कोई व्यक्ति संविधान के खिलाफ जाता है और अपनी मनमानी करने की कोशिश करता है तो इसे देशद्रोह माना जाता है। इस बीच खबर ये भी आ रही थी कि अगर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती है तो ऐसे में इमरान खान, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इस दौरान इमरान खान ने अपने जोशिले भाषण में कहा- ‘मैं अपने खिलाफ विदेशी साजिश को नाकाम कर दूंगा। मुझे जेल हो सकती है, लेकिन मैं आखिरी गेंद तक अपने देश के लिए लड़ता रहूंगा।’ इसी बीच वोटिंग नहीं कराने की ज़िद पर अड़े स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जिसके बाद PML-N के सांसद अयाद सादिक को स्पीकर का चार्च दिया गया और फिर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद सदन से बाहर चले गए। इमरान खान भी वहां मौजूद नहीं रहे।

LIVE UPDATES : PAKISTAN POLITICAL CRISIS LIVE UPDATES

APR 10, 2022
1:13 PM (IST)
विपक्ष ने शाहबाज शरीफ को पीएम कैंडीडेट चुना, थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे
विपक्ष ने शाहबाज शरीफ को पीएम कैंडीडेट चुन लिया है। शाहबाज शरीफ थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि नॉमिनेशन ढाई बजे तक फाइल करना है।

APR 10, 2022
1:04 PM (IST)
इमरान के आरोपों पर वाशिंगटन ने दिया ये जवाब
इमरान खान की सरकार गिरने के बाद वाशिंगटन से भी बयान सामने आया है। दरअसल इमरान ने पाकिस्तान के सियासी संकट के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया था और कहा था कि अमेरिका चाहता है कि उनकी सत्ता पाकिस्तान में ना रहे। इस पर वाशिंगटन ने अपनी किसी भी भूमिका के होने से इनकार किया है।

APR 10, 2022
10:56 AM (IST)
आज दोपहर 2 बजे तक पीएम पद के लिए नॉमिनेशन होंगे
पीएम का चुनाव करने के लिए आज दोपहर 2 बजे से बैठक होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अयाज सादिक ने बताया कि नए प्रधानमंत्री के लिए नामांकन पत्र रविवार को दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है और इसकी जांच दोपहर 3 बजे तक की जाएगी।

APR 10, 2022
10:55 AM (IST)
पाकिस्तानी संसद में नई सरकार के लिए वोटिंग कल
पाकिस्तान की संसद में नई सरकार के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि विपक्षी नेता शहबाज शरीफ के नेतृत्व में एक नई सरकार बन सकती है।

 

APR 10, 2022
10:53 AM (IST)
पाकिस्तान में प्रदर्शन करेगी PTI
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान में आज प्रदर्शन करेगी। अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन का समय भी अलग तय किया गया है।

APR 10, 2022
10:51 AM (IST)
इमरान पर लगीं कई तरह की पाबंदियां
सरकार गिरते ही इमरान खान की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। अब इमरान खान देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा इमरान, फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ याचिका दायर कर मांग की गई है कि तीनों का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में डाला जाए।

 

APR 10, 2022
10:47 AM (IST)
इमरान सरकार गिरते ही करीबियों पर छापेमारी
इमरान खान की सरकार के गिरते ही उनके करीबियों पर छापेमारी शुरू हो गई है। इमरान की पार्टी के नेता अर्सलन खालिद के घर पर छापेमारी हुई है और उनके परिजनों के फोन छीन लिए गए हैं।

 

APR 10, 2022
10:46 AM (IST)
इमरान खान ने सरकार गिरने के बाद बुलाई बैठक
इमरान खान ने पाकिस्तान में अपनी सरकार गिरने के बाद बैठक बुलाई है। इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष हैं और उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसी बैठक में इमरान आगे की रणनीति बताएंगे।

 

APR 10, 2022
10:45 AM (IST)
शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया पीएम बनना तय
इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए पीएम हो सकते हैं। वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाक पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई हैं।

 

APR 10, 2022
10:43 AM (IST)
पाकिस्तान में बीती रात इमरान खान की सरकार गिरी
पाकिस्तान में देर रात तक चले हंगामे के बाद इमरान खान की सरकार राजनीतिक पिच पर आउट हो गई। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार आधी रात के बाद हुए मतदान में इमरान खान को हार का सामना करना पड़ा है। इमरान पाकिस्तान के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
प्रभु श्री राम के जन्म का उत्सव

राज्यपाल‚मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष ने लोगों को दी रामनवमी की बधाई

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर आज शाम शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 4 अप्रैल को है मतदान

विप के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend