ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कई माननीयों पर विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिया

UB India News by UB India News
April 6, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, बिहार
0
कई माननीयों पर विशेष अदालत ने आरोप तय कर दिया

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सांसदों एवं विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए पटना में गठित एक विशेष अदालत ने जेल में प्रतिबंधित सामान पाये जाने के मामले में पूर्व सांसद विजय कृष्ण‚ विधायक अनंत सिंह तथा विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय कर दिया। इसके साथ ही विशेष अदालत ने पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ लंबित तीन मामलों में आज आरोप तय कर दिया। प्रभारी विशेष अवर न्यायाधीश आदि देव ने खुली अदालत में अनंत सिंह‚ विजय कृष्ण‚ रीतलाल यादव व राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आरोप पढ कर सुनाया‚ जिसे सुनकर सभी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया। इसके बाद अदालत ने अनंत सिंह‚ विजय कृष्ण व रीतलाल यादव पर भारतीय दंड विधान की धारा १८८‚ ४१४ और ३४ तथा ५२ बंदी अधिनियम के तहत आरोपों का गठन किया। अदालत ने मामले में अभियोजन को अपने गवाह पेश करने के लिए १८ अप्रैल २०२२ की तिथि निश्चित की है। आरोप के अनुसार‚ १७ सितम्बर २०१५ को पटना के आदर्श केंद्रीय कारागार बेऊर में की गई छापेमारी में आरोपितों के पास से प्रतिबंधित सामान जैसे मोबाइल‚ चाकू और नकद रुपए बरामद हुए थे। इस मामले की प्राथमिकी बेऊर थाना कांड संख्या १८८/२०१५ के रूप में दर्ज की गई थी। वहीं अदालत ने पप्पू यादव के खिलाफ पहले मामले में भारतीय दंड विधान की धारा १४४‚ १४७‚ १४९‚ ३५३‚ ४२५ और ४३५ के तहत‚ दूसरे मामले में भारतीय दंड विधान की धारा १४७‚ ३३७‚ ३५३ तथा रेलवे एक्ट की धारा १५०‚१७४ए एवं तीसरे मामले में भारतीय दंड विधान की धारा १४५‚ १४६‚ १४७ तथा रेलवे एक्ट की धारा १७४ए के तहत आरोपों का गठन किया। अदालत ने तीनों मामलों में अभियोजन को अपने गवाह पेश करने के लिए १९ अप्रैल २०२२ की अगली तिथि निश्चित की है। पहला मामला नाजायज मजमा बनाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी वाहन में आग लगा देने का है। इसके लिए १८ दिसंबर २००० को गर्दनीबाग थाना कांड संख्या ७६६/ २००० के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दूसरा मामला पटना जंक्शन पर जबरदस्ती रेल आवागमन अवरुद्ध कर देना एवं रेल पटरी पर स्लीपर रखने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों का है। इसके लिए १३ दिसंबर २००० को पटना रेल थाना कांड संख्या ३६३ /२००० दर्ज किया गया था। वहीं‚ तीसरा मामला राजेंद्रनगर रेलवे टर्मिनल पर अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन करने एवं रेलगाडि़यों का परिचालन प्रभावित करने के आरोपों का है। इस मामले में आरपीएफ पटना ने ४ मार्च २०१८ को आरपीएफ थाना कांड संख्या ३५ /२०१८ के रूप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
एमएलसी उम्‍मीदवार पर हमला मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित आठ पर केस दर्ज

एमएलसी उम्‍मीदवार पर हमला मामले में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहित आठ पर केस दर्ज

42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति………

42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend