ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति………

UB India News by UB India News
April 6, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, दिन विशेष, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं यह भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं–‘अंधेरा छंटेगा‚ सूरज निकलेगा‚ कमल खिलेगा’–६ अप्रैल‚ १९८० भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में जो ये बातें कही थीं‚ वे आज पूर्ण रूप से चरितार्थ हो रही हैं‚ जिसकी अनुभूति कर देशवासी आह्लादित हो रहे हैं। अटल–आडवाणी की जोड़ी द्वारा बोए गए बीज को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने चार दशकों तक सींचा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश ने विशाल वृक्ष के रूप में विस्तार दिया।

अपने 42 साल के इतिहास में देश के लिए समर्पण भाव‚ दृढ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति के फलस्वरूप देश की तमाम समस्याओं का समाधान भाजपा के शासन में हुआ। राम मंदिर विवाद का स्थायी समाधान हो चुका है। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘एक देश–एक निशान–एक विधान–एक प्रधान’ का सपना जम्मू कश्मीर से ३७० हटाकर पूरा किया जा चुका है। ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगा कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया गया है। १९८४ के चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीट मिलीं लेकिन पार्टी‚ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के मूलमंत्र के साथ भारतीय राजनीति में निखरती गई।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

१९८९ में भाजपा ८५ तो १९९१ में १२० सीटें जीतने में सफल रही। १९९६ में १६१ और १९९८ में १८२ सीटें मिलीं। भाजपा ने २०१४ में २८२ सीटों के साथ अपने दम पर सरकार बनाई तो २०१९ में और अधिक दमदार विजयश्री मिली। पार्टी ने २०१९ के लोक सभा चुनाव में अकेले ३०३ सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की है। कहा जाता रहा है कि भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न विशेष विचारधारा वाली पार्टी है तो यह बात केवल कहने भर की नहीं है। भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ता और विचारधारा के प्रति निष्ठा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है। देश भर में ऐसे हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है‚ जो जीवन भर अविवाहित रहकर घर–परिवार और एश्वर्यपूर्ण जीवन का त्याग कर संंन्यासी की भांति राष्ट्र का भारत माता के रूप में वंदन करते हैं। भाजपा भारत को सुख–समृद्धिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में पार्टी की गहन आस्था और विश्वास है। समाज का सभी वर्गों का हित हो‚ किसी भी एक वर्ग का तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति पार्टी को कतई स्वीकार नहीं है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित वर्ग का उत्थान पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ‚ सबका विकास‚ सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चल रही है। आयुष्मान भारत‚ उज्ज्वला‚ उजाला‚ सौभाग्य‚ किसान सम्मान निधि समेत विविध योजनाओं के माध्यम से भाजपा की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रही है। १९९६‚ १९९८ और १९९९ में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी। देश की शासन व्यवस्था में सुशासन को भी स्थापित किया। इस समय ५४३ सदस्यीय लोक सभा में भाजपा के ३०३ सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश‚ मध्य प्रदेश‚ गुजरात‚ कर्नाटक‚ असम‚ त्रिपुरा‚ हरियाणा‚ हिमाचल‚ उत्तराखंड‚ मणिपुर‚ गोवा‚ अरु णाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

बिहार‚ नागालैंड़‚ मेघालय‚ सिक्किम एवं मिजोरम में भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार हैं। अपने १८ करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा भारत ही नहीं‚ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके सदस्यों की संख्या से दुनिया के आठ देशों की आबादी ही ज्यादा है। भारतीय राजनीति के युगपुरु ष के रूप में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में जो लकीर खींची‚ उसने पार्टी को अपनी वैचारिक पृष्ठभूमि के आधार पर नई दिशा दिखाई। श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन में भाजपा ने अपनी हिस्सेदारी निभाई तो आडवाणी जी ने सोमनाथ से रथयात्रा निकाल कर देश में चेतना जगाई। मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए पार्टी ने बड़े आंदोलन का बिगुल फूंका।

संगठन के महान शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे के नेतृत्व में भाजपा १९९९ के लोक सभा चुनाव में सफलता हासिल की और वाजपेयी के नेतृत्व में पूर्णकालिक चलने वाली सरकार बनी। बंगारू लक्षमण और जन. कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में दक्षिण भारत में भाजपा का प्रसार हुआ। वेंकैया नायडू के अध्यक्षीय काल में पार्टी का विस्तार जारी रहा। राजस्थान‚ मध्य प्रदेश‚ छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिली। राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कालखंड में पार्टी देश की राजनीति में निरंतर मजबूती हासिल करते हुए बढ़ती रही। नितिन गडकरी के नेतृत्व में भी पार्टी प्रगति–पथ पर लगातार अग्रसर रही। २०१४ के लोक सभा चुनाव में भाजपा को २८२ सीटों पर जीत मिलीं। देश में भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। धर्म‚ जाति‚ क्षेत्र‚ भाषा इत्यादि से ऊपर उठ कर समाज के सभी वर्गों का जुड़ाव भाजपा से हुआ है। अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने सफलता के शिखर तक सफर किया। २०१९ के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने ३०३ सीटों पर जीत हासिल की और वोट प्रतिशत भी रिकॉर्ड ३७.७६ तक पहुंचा। कई राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत ५०% से अधिक रहा। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। भाजपा का प्रसार पूरे देश में हुआ कि जनता से दूर होती जा रही विरोधी दलों की लोकप्रियता बहुत नीचे गिर गई।

वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी के दौरान पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ देश के लोगों के दिल में जगह बनाई। इस वर्ष विधानसभाओं के हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सारे मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा ने दो–तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार किया। मणिपुर में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। गोवा में लगातार तीसरी बार अधिक सीट और वोट शेयर के साथ भाजपा की वापसी हुई है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन–जन के कल्याण एवं देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के पद पर पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए कटिबद्ध है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
एचड़ीएफसी के विलय सौदे से अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी

एचड़ीएफसी के विलय सौदे से अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी

जलवायु परिवर्तन पर हालिया रिपोर्ट चौंकाती कम ड़राती ज्यादा है

जलवायु परिवर्तन पर हालिया रिपोर्ट चौंकाती कम ड़राती ज्यादा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend