ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से शुरू हो रहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: 40 देशों के लिए 6 भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस के विमानों की उड़ान शुरू

UB India News by UB India News
March 28, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
आज से शुरू हो रहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: 40 देशों के लिए 6 भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस के विमानों की उड़ान शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के चलते दो साल से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रविवार से शुरू हो रही हैं। 40 देशों के लिए 6 भारतीय और 60 विदेशी एयरलाइंस के विमानों की उड़ान शुरू होंगी। भारत से 3,249 वीकली फ्लाइट्स उड़ेंगी, लेकिन इनमें से चीन के लिए एक भी फ्लाइट नहीं है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान में सीटें खाली छोड़ने और PPE किट पहनने जैसी सभी पाबंदियां हटा दी हैं। सिर्फ मास्क पहनना जरूरी रहेगा। एयर इंडिया सहित देशी और कई विदेशी कंपनियों ने नियमित उड़ान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार की घोषणा के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग में 30 फीसदी और पूछताछ में 170 फीसदी तक ग्रोथ आई है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

ईजमायट्रिप के प्रेसीडेंट (एक्सटर्नल अफेयर्स) हिमांक त्रिपाठी ने इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग में वी-शेप रिकवरी की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया, हमारे प्लेटफॉर्म पर टिकटों की एडवांस बुकिंग 40-50 फीसदी बढ़ गई है। मेकमायट्रिप के सीईओ विपुल प्रकाश ने बताया- 96 फीसदी इंटरनेशनल फ्लाइट गर्मी की छुटि्टयों के लिए सर्च की जा रही हैं। भारतीय लोग दुबई, थाईलैंड, मालदीव, श्रीलंका, लंदन और पेरिस जैसी जगहों पर जाना चाहते हैं।

थॉमस कुक (इंडिया) के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड राजीव काले ने बताया- अप्रैल से जून के बीच समर वैकेशन बुकिंग 25 से 35 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा इन्क्वायरी भी 170 फीसदी बढ़ गई है। ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट और डेस्टिनेशन की बुकिंग पश्चिमी यूरोप, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया, इटली के साथ ही यूके, यूएसए के लिए हो रही है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के महाराष्ट्र, दादरा, नगर हवेली और दमन क्षेत्र के चेयरमैन जितेंद्र केजरीवाल ने बताया, लोगों ने इंटरनेशनल बिजनेस और एक्जीबिशन ट्रैवल करना शुरू किया है। भारत में इस वक्त यूरोप हॉलिडे सीजन है। मिडिल ईस्ट में RT-PCR टेस्ट और एक दिन क्वारैंटाइन जरूरी होने से लोग वहां जाने से बच रहे हैं।

कई देशों की कंपनियां फिर शुरू कर रहीं उड़ानें

  • अमीरात 1 अप्रैल से दुबई से भारत की 170 वीकली उड़ानें बहाल करेगा।
  • ब्रिटिश वर्जिन अटलांटिक की 1 जून से लंदन-दिल्ली की दूसरी दैनिक उड़ान।
  • थाई एयरवेज गर्मियों में भारत के लिए 35 वीकली उड़ानें शुरू करेगा।
  • अमेरिकन एयरलाइंस साल के अंत में सिएटल-बेंगलुरु उड़ान शुरू करेगी। फिनएयर 3 नई वीकली उड़ान शुरू करेगी।
  • जर्मनी की लुफ्थांसा की 29 अप्रैल से चेन्नई-फ्रैंकफर्ट की हफ्ते में 3 उड़ानें।
  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. ने उम्मीद जताई है कि 60 से ज्यादा शहरों के लिए कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी।
  • कोविड पूर्व दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रोज 1.8 लाख यात्री गुजरते थे।
  • देश के सबसे व्यस्त दिल्ली एयपोर्ट से एयर ट्रैफिक मूवमेंट इस गर्मी में 165 प्रतिदिन से बढ़कर 300 पहुंच सकता है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पाकिस्तान में आज जम्हूरियत सड़कों पर, पक्ष-विपक्ष में टकराव की आशंका

पाकिस्तान में आज जम्हूरियत सड़कों पर, पक्ष-विपक्ष में टकराव की आशंका

मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी – माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक

मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी - माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend