ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी – माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी – माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी आज मन की बात में देश के रिकॉर्ड एक्सपोर्ट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि भारत ने 400 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के लक्ष्य को हासिल किया। पीएम ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आँकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़-सौ बिलियन, कभी 200 सौ बिलियन तक हुआ करता था, अब आज, भारत 400 बिलियन डॉलर पर पहुँच गया हैपीएम मोदी ने कहा कि देश, विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्पों के लिये दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प, सिद्ध भी होते हैं, और आप देखिये, किसी व्यक्ति के जीवन में भी तो ऐसा ही होता है।

मेक इन इंडिया की ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि यह मेक इन इंडिया की ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि अब सबसे बड़ी बात ये कि देश के नए-नए प्रोडक्ट्स नए-नए देशों को भेजे जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट अब विदेश जा रहे हैं। असम के हैलाकांडी के लेदर प्रोडक्ट (leather product) हों या उस्मानाबाद के हैंडलूम प्रोडक्ट (Handloom Product), बीजापुर की फल-सब्जियां हों या चंदौली का ब्लैक राइस, सबका एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने एक बार फिर लोकल फोर वोकल की वकालत की।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

बाबा शिवानंद का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आज कार्यक्रम में बाबा शिवानंद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए पद्म सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवानंद जी को जरुर देखा होगा। 126 साल के बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा और मैंने देखा, पलक झपकते ही, वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे। उन्होंने कहा कि 126 वर्ष की आयु और बाबा शिवानंद की फिटनेस, दोनों, आज देश में चर्चा का विषय है। उनमें योग के प्रति पैशन है। मैं उनके दीर्घायु की कामना करता हूं।

7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि हम 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएंगे। पीएम ने कहा कि आज पूरे विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। अभी आपने देखा होगा कि पिछले ही सप्ताह कतर में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।इसी तरह से आयुष इंडस्ट्रीज का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है। पीएम ने कहा कि स्टार्टअप वर्ल्ड में भी, आयुष, आकर्षण का विषय बनता जा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब बड़ी कम्पनियां ही सरकार को सामान बेच पाती थीं लेकिन अब देश बदल रहा है। पुरानी व्यवस्थाएं भी बदल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब छोटे से छोटा दुकानदार भी GeM Portal पर सरकार को अपना सामान बेच सकता है। यही तो नया भारत है। पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत न केवल बड़े सपने देखता है, बल्कि उस लक्ष्य तक पहुंचने का साहस भी दिखाता है, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा है। इसी साहस के दम पर हम सभी भारतीय मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना भी जरूर पूरा करेंगे।

हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बना सकते हैं
पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं तो उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है | गुजरात में इन स्टेपवेल्स को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। जैसे आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बनाए जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ पुराने सरोवरों को सुधारा जा सकता है, कुछ नए सरोवर बनाए जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विशवास है, आप इस दिशा में कुछ ना कुछ प्रयास जरूर करेंगे। चेक डैम बनाने हों, रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो, इसमें व्यक्तिगत प्रयास भी अहम हैं और सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं।

पीएम बोले- माधवपुर मेले के बारे में पढ़ें और जानें
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक भारत को यही विविधता, एक करके रखती हैं , एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भी हमारे ऐतिहासिक स्थलों और पौराणिक कथाओं, दोनों का बहुत योगदान होता है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में लगने वाले माधवपुर मेला का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि माधवपुर मेला कहां लगता है? क्यों लगता है? कैसे ये भारत की विविधता से जुड़ा है? ये जानना ‘मन की बात’ के श्रोताओं को बहुत रोचक लगेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह तक भारत के पूरब और पश्चिम की संस्कृतियों का ये मेल, ये माधवपुर मेला, एक भारत – श्रेष्ठ भारत की बहुत सुन्दर मिसाल बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा, मेरा आपसे आग्रह है, आप भी इस मेले के बारे में पढ़ें और जानें।

महात्मा फुले, बाबासाहेब से जुड़ी जगहों का दर्शन करने जाएं
पीएम मोदी ने कहा कि अप्रैल के महीने में हम दो महान विभूतियों की जयंती भी मनाएंगे। इन दोनों ने ही भारतीय समाज पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये महान विभूतियां हैं- महात्मा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर। महात्मा फुले की इस चर्चा में सावित्रीबाई फुले जी का भी उल्लेख उतना ही जरूरी है। सावित्री बाई फुले ने कई सामाजिक संस्थाओं के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि एक शिक्षिका और एक समाज सुधारक के रूप में उन्होंने समाज को जागरूक किया। पीएम ने कहा, मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं से आग्रह करूंगा कि वे महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर से जुड़ी जगहों के दर्शन करने जरूर जाएं। आपको वहाँ बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
एजेंडा ’24 रहा योगी के मंत्रियों के चयन का पैमाना

एजेंडा ’24 रहा योगी के मंत्रियों के चयन का पैमाना

The Debate Over Israeli Bride

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend