ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में आज जम्हूरियत सड़कों पर, पक्ष-विपक्ष में टकराव की आशंका

UB India News by UB India News
March 28, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान में आज जम्हूरियत सड़कों पर, पक्ष-विपक्ष में टकराव की आशंका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भले ही इमरान खान (Imran Khan) को अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में कुछ घंटों की मोहलत मिल गई है, लेकिन उनकी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं. मजबूत विपक्ष को जवाब देने के लिए इमरान खान आज इस्लामाबाद (Islamabad) में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इमरान चाहते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले वह विपक्ष को आईना दिखा सकें. यह अलग बात है कि उनकी इस रैली का जवाब देने के लिए विपक्षी दल भी इस्लामाबाद की ओर कूच कर चुके हैं. इस लिहाज से देखें तो पाकिस्तान में रविवार का दिन जम्हूरियत के सड़क पर उतरने के लिए याद रखा जाएगा.

इमरान की रैली के जवाब में विपक्ष का भी इस्लामाबाद कूच
गौरतलब है कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक नियोजित रैली को कड़ा जवाब देने के प्रयास में इस्लामाबाद की ओर कूच किया है. इसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कार्यकर्ता लाहौर से जा रहे हैं और जमीयत-ए-उलेमा इस्लाम-फजल के कार्यकर्ता डेरा इस्माइल खान से रवाना हुए हैं. इस बीच पीटीआई रविवार को अपनी भव्य रैली के लिए इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड को तैयार कर रही है, जिसके हजारों समर्थक इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया कि पीटीआई के हजारों समर्थक पहले से ही इस्लामाबाद जा रहे हैं.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव की आशंका बढ़ी
समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उनके बीच टकराव की संभावना ने इस्लामाबाद के अधिकारियों के बीच चिंता पैदा कर दी है. ऐसे में इस्लामाबाद के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है, जबकि रावलपिंडी के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है. राजधानी शहर प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी करने के अलावा रेड जोन को सील करने का फैसला किया है.

इमरान के इस्तीफा देने की भी अटकलें
इस बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने विपक्ष को इस्लामाबाद में रैलियां करने के खिलाफ सलाह देते हुए कहा कि यह संघर्ष इमरान खान को राजनीतिक ‘शहादत’ की ओर ले जाएगा. पीएमएल-एन के मार्च का नेतृत्व मरियम नवाज शरीफ और हमजा शहबाज शरीफ कर रहे हैं. ग्रैंड ट्रंक (जीटी) रोड का उपयोग करके इस्लामाबाद के लिए रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में पीएमएल-एन कार्यकर्ता लाहौर के मॉडल टाउन में एकत्र हुए. एक कयास य़ह भी लगाया जा रहा है कि इमरान खान रविवार की रैली का हश्र देख अविश्वास प्रस्ताव से पहले इस्तीफा भी दे सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी – माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक

मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी - माधवपुर मेला, नवरात्र से लेकर जल संरक्षण तक

एजेंडा ’24 रहा योगी के मंत्रियों के चयन का पैमाना

एजेंडा ’24 रहा योगी के मंत्रियों के चयन का पैमाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend