ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देर शाम खत्म हुआ गतिरोध ,BJP-JDU में हो गया ऑल इज वेल !

बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के बीच पूरा विवाद अब खत्म हो गया है. मंगलवार की शाम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Nitish Cabinet Meeting) संपन्न होने के बाद एक बैठक विधानसभा परिसर की एनेक्सी में हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजय चौधरी के अलावा दूसरे मंत्री भी मौजूद रहे.

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
देर शाम खत्म हुआ गतिरोध ,BJP-JDU में हो गया ऑल इज वेल !

old fi;e photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के समक्ष की गई टिप्पणी की वजह से अगले दिन मंगलवार को सदन में भारी हंगामा हुआ। कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष आक्रामक रहा। शाम को दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद गतिरोध खत्म हो गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन अपने कक्ष में बैठे रहने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं आए। उनकी जगह अध्यासी सदस्य डा. प्रेम कुमार ने कार्यवाही का संचालन किया। राजद और विपक्ष के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का भी नारा लगाया।

राबड़ी देवी ने भाजपा नेताओं को ललकारा
राजद के सदस्य बांह पर काली पट्टी बांध कर आए थे। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री ने आसन का कोई अपमान नहीं किया है। उन्होंने तो केवल संविधान सम्मत तरीके से बात करने की बात कही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंगलवार को सदन नहीं पहुंचे। उधर विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले को उठाया। उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ भी व्यंग्य किया। सभापति अवधेश नारायण सिन्हा ने आपत्ति की कि दूसरे सदन का मामला यहां नहीं उठाया जा सकता है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

देर शाम खत्म हुआ गतिरोध
विधानसभा का यह गतिरोध मंगलवार देर शाम खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की बैठक विधानसभा परिसर की एनेक्सी में हुई। अब बुधवार से सदन की कार्यवाही सामान्य व्यवस्था के तहत संचालित होगी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन में मौजूद रहेंगे। राज्य कैबिनेट की बैठक शाम साढ़े सात बजे के करीब खत्म हुई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीधे विधानसभा पहुंचे। वहां उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी भी मौजूद थीं।

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष की बैठक सभा एनेक्सी में हुई। सभी मंत्रियों की मौजूदगी में यह बात स्पष्ट की गई कि अपमानित करने की नीयत से कोई बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री के वक्तव्य को लेकर अगर कोई गलतफहमी हुई है, तो उसे दूर कर लिया जाए। एक-एक मुद्दे पर चर्चा हुई और सभी तरह के गतिरोध को खत्म माना गया।

अध्यक्ष की अनुपस्थिति को लेकर बाधित रही कार्यवाही
इसके पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष के आसन पर डा. प्रेम कुमार को देख विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी हैरान हो गया। उन्होंने कहा कि अब अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे। इसके तुरंत बाद ललित यादव अपनी सीट से खड़े हुए और कहा कि सोमवार को सदन के नेता नीतीश कुमार ने आसन के काम में हस्तक्षेप किया। इससे पूरा सदन और देश मर्माहत है।

मुख्यमंत्री ने अलोकतांत्रिक बात की है। आसन को निर्देश देना कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को आसन पर आना चाहिए। सदन के नेता को विधानसभा में आकर बताना चाहिए। राजद के ही भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में आकर माफी मांगें। विपक्ष ने जमकर नारेबाजी भी की। इस पूरे प्रकरण में भाजपा या फिर जदयू की ओर से किसी ने कुछ नहीं कहा। संसदीय कार्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हंगामा शांत नहीं हुआ तो प्रेम कुमार ने कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा की दूसरी पाली की बैठक दो बजे दिन में शुरू हुई। आसन पर प्रेम कुमार बैठे। उन्होंने अनुदान मांग पेश करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का नाम पुकारा। राजद, कांग्रेस, वाम दल और एआइएमआइएम के सदस्य सदन के बीच में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लगे। हंगामा के बीच ही संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक रिपोर्ट पेश किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने अनुदान मांग रखी और कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने कटौती का प्रस्ताव पेश किया।

विपक्ष के शोर शराबा के चलते ठीक आठ मिनट बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अनुदान मांग पारित कराने के लिए सदन की बैठक चार बज कर 50 मिनट पर फिर शुरू हुई। विपक्ष के तेवर में कोई बदलाव नहीं आया था। अधिसंख्य सदस्य सदन के बीच में आ गए थे। उसी हंगामा में श्रवण कुमार का भाषण हुआ। विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। सदन ने ध्वनिमत से ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांग को पारित कर दिया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मंगलवार को विधानसभा नहीं आए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
The Kashmir Files पर सियासी तूफान, राजनीतिक नेताओं का वार-पलटवार शुरू

द कश्मीर फाइल्स: कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का स्याह सच

होलिका दहन कल‚ वृद्धि योग में 19 को रंगोत्सव का पर्व होली

होलिका दहन कल‚ वृद्धि योग में 19 को रंगोत्सव का पर्व होली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend