ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज देश को समर्पित करेंगे राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय

UB India News by UB India News
March 13, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, सेना
0
पीएम मोदी आज देश को समर्पित करेंगे राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज गांधीनगर के दहेगाम में पीएम ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया। पीएम को देख लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। बता दें कि आज पीएम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (Rashtriya Raksha University) राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं।

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के दहेगाम में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। pic.twitter.com/XoS82G8KLe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पीएम का आज का कार्यक्रम

बता दें कि पीएम आज गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मोदी शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय
पुलिस, आपराधिक न्याय और सुधारात्मक प्रशासन की विभिन्न इकाइयों में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित कार्यबल की आवश्यकता पूरी करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की स्थापना की गई थी। सरकार ने रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में सुधार के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय नाम से एक राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की है। रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी। राष्ट्रीय महत्व वाले इस विश्वविद्यालय का संचालन 1 अक्टूबर, 2020 को शुरू हुआ था।
खेल महाकुंभ
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में वर्ष 2010 में 16 खेलों और 13 लाख प्रतिभागियों के साथ गुजरात में शुरू किए गए खेल महाकुंभ में आज 36 सामान्य खेल और 26 पैरा खेल शामिल हो चुके हैं। 11वें खेल महाकुंभ के लिए 45 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। खेल महाकुंभ से गुजरात में खेल परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आया है। उम्र की बंदिश के बिना, इसमें पूरे राज्य के लोग भाग लेते हैं, जो एक महीने के दौरान कई स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वार, योगासन, मल्लखंभ जैसे पारंपरिक खेलों और आर्टिस्टिक स्केटिंग, टेनिस और फेंसिंग जैसे आधुनिक खेलों का बेजोड़ संगम है।

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय जब भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है तो ‘राष्ट्रपिता’ के ग्रामीण विकास का सपने जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए पंचायती राज का ढांचा मजबूत करना महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि सभी पंचायत सदस्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मां से मिलकर लिया आशीर्वाद

चार राज्यों में जीत के बाद गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी मां हीराबेन से गांधीनगर में स्थित घर में मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ खाना भी खाया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
छह प्रतिशत वोट मिलते ही जदयू को मिलेगी राष्ट्रीय दल की पहचान

छह प्रतिशत वोट मिलते ही जदयू को मिलेगी राष्ट्रीय दल की पहचान

बिहार में पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर तस्वीर साफ

बिहार में पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर तस्वीर साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend