ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेन की राजधानी कीव से भाग गए राष्ट्रपति जेलेंस्की

UB India News by UB India News
February 27, 2022
in खास खबर
0
रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेन की राजधानी कीव से भाग गए राष्ट्रपति जेलेंस्की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दिन भी जंग जारी है. इस युद्ध को लेकर दोनों देशों की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. इस बीच रूसी मीडिया की ओर से ऐसा दावा किया गया है, जोकि काफी चौंकाने वाला है. रूसी मीडिया की माने तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की (Zelensky) राजधानी कीव छोड़कर भाग गए हैं. इस दावे की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति एक वीडियो जारी कर साफ कह चुके हैं कि वे देश छोड़कर कही नहीं जाने वाले हैं, वे अपनी अंतिम सांस तक देश के लिए ही लड़ते रहेंगे.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर भी जोर दिया था कि कुछ लोग सोशल मीडिया की जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पूरा यूक्रेन एक साथ इस मुश्किल समय में रूसी सेना का मजबूती के साथ सामना कर रहा है. राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने ये भी अपील की थी कि उनके देश को हथियारों की जरूरत है. अकेले ही वे रूस की सेना का सामना कर रहे हैं, अब उन्हें दूसरे देशों की मदद चाहिए.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

राष्ट्रपति जेलेंस्की के संबोधन के बाद फ्रांस ने जरूर हथियार और दूसरी सैन्य सामग्री देने की बात कही है. यूक्रेन के विदेश मंत्री का दावा है कि उन्हें फ्रांस की ओर से जरूरी हथियार और दूसरी सैन्य सामग्री मिल सकती है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जर्मनी, हंगरी से रूस को स्विफ्ट से अलग करने का समर्थन करने का आग्रह किया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का नया वीडिया संदेश- अंत तक लड़ते रहेंगे, लेकिन देश..

एक समय में सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन और रूस आज एक-दूसरे से लड़ाई लड़ रहे हैं. रूस की ओर से लगातार जारी हमले से यूक्रेन में लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं. इसके बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अपने देश के साथ डटे हुए हैं. यूक्रेन ने अमेरिका तक के ऑफर को ठुकरा दिया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव में एक सेल्फी वीडियो में कहा है कि रूस से यूक्रेनियन लड़ते रहो.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में कहा कि अपने देश की आजादी के लिए अंतिम तक लड़ते रहेंगे. यहां हमसब अपनी आजादी और अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और इसी तरह करते भी रहेंगे. इस वीडियो से पहले भी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी किया था. उन्होंने इस वीडियो में कहा था रूसी सैनिकों की हिट लिस्ट में वो हैं और टारगेट नंबर वन हैं.

Не вірте фейкам. pic.twitter.com/wiLqmCuz1p

— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 26, 2022

रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हम कीव और इस शहर के प्रमुख स्थानों को कंट्रोल कर रहे हैं. जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार मुहैया कराएंगे. हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है. हम शांति से भी रह सकते हैं.

यूक्रेन ने US के ऑफर को ठुकराया

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीरजेलेंस्की ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने यूक्रेन छोड़ने के यूएस के ऑफर को ठुकरा दिया. राष्ट्रपति ने साफ रूप से कहा है कि हमें हथियार चाहिए न की सवारी. किसी भी हाल में मैं देश छोड़कर नहीं भागूंगा. अमेरिकी वायुसेना के तीन विमान आज रोमानिया हवाई क्षेत्र उड़ाने भरते देखे गए हैं. तीन घंटे से अधिक समय तक इन विमानों ने उड़ान भरी. बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए अमेरिका की ओर से ये विमान भेजा गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
उत्पादकता के माध्यम से आत्म निर्भरता पर सेमिनार का आयोजन

उत्पादकता के माध्यम से आत्म निर्भरता पर सेमिनार का आयोजन

शराब कई बीमारियों व दुर्घटनाओं की जड़़

शराब कई बीमारियों व दुर्घटनाओं की जड़़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend