ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साइबर अपराध बड़ा खतरा

UB India News by UB India News
February 26, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
साइबर अपराध बड़ा खतरा

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपने सालाना प्रेस कांफ्रेंस में देश की सबसे साधन संपन्न और तेजतर्रार दिल्ली पुलिस ने सूबे में अपराध और उससे निपटने की अपनी रणनीति का ब्योरा पेश किया। हत्या‚ लूट‚ रंगदारी‚ छिनैती‚ दंगे‚ बलात्कार और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के बारे में जानकारी साझा की गई तो यह भी विस्तार से बताया कि देश की राजधानी को अपराध मुक्त कैसे रखा जाएॽ कैसे अपराधियों को जल्द दबोचने की तकनीक और कौशल विकसित किया जाएॽ निःसंदेह दिल्ली पुलिस के चीफ राकेश अस्थाना ने महज अपने छह महीने के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस में कई बड़े़ बदलाव की इबारत लिखी है। उसकी कार्यशैली को काफी हद तक अत्याधुनिक बनाने और जवानों में आत्मविश्वास भरने का काम भी छोटे से कार्यकाल के दौरान हुआ है। बहुत साफगोई से आंकड़़ों को सामने रखते हुए यह बताया गया कि अपराध २०२० के मुकाबले २०२१ में बढ़े‚ मगर अपराधियों को धर दबोचने में भी बड़़ी कामयाबी हाथ लगी है। हां‚ साइबर अपराध को लेकर जरूर चिंता जाहिर की गई है। जिस तरीके से न केवल दिल्ली मगर पूरे देश में साइबर अपराध सुरसा के मुंह की तरह बढ़ते जा रहा हैं‚ वह वाकई बड़़ी चुनौती है। आंकडे बताते हैं कि राजधानी दिल्ली में हर घंटे साइबर अपराधियों की १४ कॉल आती है। २०२१ में औसतन हर दिन ३१५ साइबर अपराध की कॉल आई। स्वाभाविक तौर पर इस चुनौती से पार पाने के लिए पिछले वर्ष नवम्बर में सभी १५ जिलों में एक–एक साइबर थाने की शुरुआत की गई थी। इसी तरह पिछले वर्ष पुलिस को साइबर ठगी की १‚१५‚०१३ शिकायतें मिली थीं। यही हाल बाकी राज्यों का भी है। लॉकड़ाउन में साइबर अपराध के मामलों में अभूतपूर्व तेजी आई। चूंकि डि़जिटल लेन–देन की प्रक्रिया हाल के वर्षों में परवान चढ़ी है लिहाजा इस तरह के अपराध की बाढ़ सी आ गई है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की पहल जरूर होनी चाहिए। किसी भी तरह की लेन–देन को लेकर किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए‚ इसका भान आमजन को होना जरूरी है। बाकी राज्यों को भी दिल्ली पुलिस की तर्ज पर अपराध की रोकथाम और तफ्तीश की बेहद अत्याधुनिक तकनीक का अध्ययन कर उसे अपने यहां अमल में लाना चाहिए। इस बात में कोई शक नहीं कि साइबर अपराध राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़़ा खतरा है। चुनांचे‚ उस पर काबू पाने के लिए तैयारियां भी चौकस होनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
गुटनिरपेक्ष आंदोलन की सार्थकता

गुटनिरपेक्ष आंदोलन की सार्थकता

पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला,यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए जोरदार धमाके

ऐसा न हो कि जब तक समझ ले तब तक देर हो जाए.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend