ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विजय दिवस : भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेके, 50 साल का हुआ बांग्लादेश

UB India News by UB India News
December 17, 2021
in खास खबर, दिन विशेष, राष्ट्रीय
0
विजय दिवस : भारत के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेके, 50 साल का हुआ बांग्लादेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज जब भारत विजय दिवस मना रहा है और बांग्‍लादेश अपनी आजादी का जश्‍न मना रहा है तो हमें ये जानने की भी जरूरत है कि आखिर वो कौन सी घटनाएं थीं जिन्‍होंने आजादी की आग को भड़का कर रख दिया था। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्‍तान की सेना ने अपने सैन्‍य तानाशाह याह्या खान के साथ पूर्वी पाकिस्‍तान में आत्‍मसमर्पण किया था। इसके साथ ही एक नए देश का उदय बांग्‍लादेश के रूप में हुआ था। भारत यदि इस संघर्ष में अपनी अहम भूमिका नहीं निभाता तो बांग्‍लादेश कभी आजादी का सूरज नहीं देख पाता।

बांग्‍लादेश की आजादी की चिंगारी दरअसल काफी वर्षों से धधक रही थी। लेकिन जब याह्या खान ने देश की जनता में रोष को देखते हुए आम चुनाव करवाए तो उसका रिजल्‍ट उसकी आशा के अनुरूप नहीं आया। बांग्‍लादेश की आजादी का सबसे बड़ा चेहरा मुस्लिम लीग के शेख मुजीब-उर-रहमान ने इस चुनाव में जबरदस्‍त जीत हासिल की। उनकी पार्टी को बहुमत मिला। इसके बावजूद याह्या खान ने मुजीब उर रहमान को पीएम नहीं बनने दिया और जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था। इस घटना ने देश में तानाशाह याह्या खान और पाकिस्‍तान के खिलाफ एक आग का काम किया जो भड़कती ही चली गई। इस घटना ने पाकिस्तान के पूर्वी इलाके में आक्रोश को जन्म दे दिया, जिसको कुचलने के लिए जनरल टिक्का खान ने लोगों की जुबान बंद करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इसके बाद लोगों को मारा गया और जेल में ठूंस कर उन्‍हें यात्‍नाएं दी गईं। बांग्‍लादेश में दिन बदलने के साथ पाकिस्‍तान के लोगों पर जुल्‍म भी बढ़ते चले गए और लाशों के ढेर भी बढ़ते गए। 25 मार्च 1971 का दिन बांग्‍लादेश के इतिहास में कभी न भूलने वाले दिन के रूप में दर्ज है, जब पाकिस्‍तान सेना और पुलिस ने पूर्वी पाकिस्तान में जमकर नरसंहार किया। ये नरसंहार आठ महीने तक लगातान चलता रहा। इसके बाद सेना के ही कुछ जवानों ने पाकिस्‍तान तानाशाह और उसकी हुकूमत के खिलाफ बगावत कर दी और मुक्तिवाहिनी का गठन हुआ। 14 दिसम्बर 1971 को पाक सेना और उसके समर्थकों ने 1000 से अधिक बंगाली बुद्धिजीवियों को मौत के घाट उतार दिया था।

मुक्ति वाहिनी को भारत का साथ मिला और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्‍लादेश को आजाद कराने के लिए अपनी फौज को बांग्‍लादेश में भेज दिया। 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान के बीच की जंग का मंजर इतिहास के पन्‍नों में दर्ज है। कुछ ही दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की हेकड़ी खत्म हो गई और तानाशाह नियाजी के साथ 93 हजार से अधिक पाक सैनिकों ने भारतीय जनरल जगजीत सिंह के सामने आत्मसपर्पण कर दिया। 16 दिसम्बर 1971 को बांग्लादेश का जन्म हुआ और अवामी लीग के नेता शेख मुजीब बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बने। बांग्‍लादेश की आजादी की लड़ाई में 30 लाख लोग पाकिस्‍तान सेना की बर्बरता का शिकार हुए। पाकिस्‍तान सेना ने मासूमों को भी नहीं छोड़ा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
अनंत लौ में स्वर्णिम मशाल’, विजय दिवस पर पीएम मोदी-रक्षामंत्री ने याद किया बलिदान

अनंत लौ में स्वर्णिम मशाल', विजय दिवस पर पीएम मोदी-रक्षामंत्री ने याद किया बलिदान

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज फिर लोकसभा में भारी हंगामा, दोनों सदन 2 बजे तक के लिए स्‍थगित…

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज फिर लोकसभा में भारी हंगामा, दोनों सदन 2 बजे तक के लिए स्‍थगित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend