ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन:इस्तेमाल पर हो सकती है जेल

UB India News by UB India News
December 16, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना
0
बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन:इस्तेमाल पर हो सकती है जेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लग गया। अब 15 दिसंबर से इसका इस्तेमाल और परिवहन के साथ बिक्री अपराध होगी। ऐसा करने वालों को जेल तक हो सकती है। सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री, परिवहन और उपयोग पर दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बिहार में एक दिन में 60 टन से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है।

अब तक नहीं तैयार हो पाया विकल्प
बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई विकल्प नहीं बन पाया है। बिहार में अब तक बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक का उत्पादन नहीं होने से सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती के बाद बड़ी समस्या होगी।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

संभावना है कि बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक का उत्पादन 2022 में ही शुरू हो पाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए राज्य के प्लास्टिक उत्पादकों ने बायो डिग्रेडेबल दाने को सीपेट चेन्नई में टेस्टिंग के लिए भेजा है। अब 6 से 7 महीने तक सिंगल यूज प्लास्टिक का कोई विकल्प नहीं होने से बिहार में काफी परेशानी होगी।

सामान के दाम पर भी पड़ेगा असर
प्लास्टिक इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक से 25 पैसे में काम चल जाता था लेकिन अब डेढ़ रुपए तक का खर्च बढ़ जाएगा। ऐसे में प्रतिबंध लगाने के बाद सामान के दाम का भी बढ़ सकते हैं। इससे व्यापारी और उपभोक्ता दोनों की जेब ढीली होगी।

प्लास्टिक बैग के कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों का कहना है कि बिहार में प्रतिदिन लगभग 60 टन से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक तैयार होता है। राज्य में करीब 20 बड़ी फैक्ट्रियां रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में छोटी-छोटी सैकड़ों फैक्ट्रियां चलती हैं।

करोड़ों के कारोबार पर होगा संकट
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार के अध्यक्ष अशोक सोनार का कहना है कि अभी तक सरकार की कोई नीति सामने नहीं आई है। अगर सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया जा रहा है तो इसका क्या प्रारुप होगा। इसका भी कोई पता नहीं है कि सरकार इसका विकल्प क्या तैयार कर रही है। प्लास्टिक इंडस्ट्री में भी बड़ा पैसा लगा है उसका क्या होगा। सरकार की नीति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि इस मामले में क्या हो सकता है।

अब सवाल यह है कि जिन फैक्ट्रियों का मोटा पैसा लगा है और वह बैंकों से लोन लेकर कारोबार कर रहे हैं, उनका क्या होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने से इस धंधे में लगे उद्यमियों की पूंजी टूट जाएगी बैंक का भार भी बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि सरकार की कार्रवाई पर नजर है।

क्या बोले कैट के चेयरमैन
कैट के बिहार चेयरमैन कमल नोपानी ने तो सिंगल यूज वाले प्लास्टिक पर लगने वाले प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे देश में 1 जुलाई 2022 से इस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है राज्य में भी इस प्रतिबंध को देश के साथ ही लागू किया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
चुनौतियां बढ़ेंगी सरकार कीॽ

चुनौतियां बढ़ेंगी सरकार कीॽ

विकसित होती विरासत

विकसित होती विरासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend