ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकसित होती विरासत

UB India News by UB India News
December 15, 2021
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, संपादकीय
0
विकसित होती विरासत

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य‚ दिव्य और भव्य स्वरूप का लोकार्पण करते हुए कहा कि यहां कई सल्तनतों का उदय और पतन हुआ लेकिन बनारस ने स्वयं को यथावत रखा। इतिहास औरंगजेब के अत्याचार का साक्षी है‚ जिसने तलवार के बल पर सभ्यता को बदलने की कोशिश की लेकिन भारत की माटी की तासीर है कि जब–जब कोईऔरंगजेब आता है‚ तब–तब शिवाजी भी उठ खड़े़ होते हैं। कोई सालार मसूद इधर बढ़øता है‚ तो राजा सुहेलदेव जैसे योद्धा हमारी एकता का लोहा मनवा देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन साल पहले इस धाम का शिलान्यास किया था। अपने इस सपने को साकार होते देख अभिभूत मोदी बोले‚ ‘अपनी माया का विस्तार बाबा ही जानें‚ लेकिन जहां तक दृष्टि जाती है‚ काशी विश्वनाथ धाम से पूरा विश्व जुड़़ा है। सोमवार शिव का प्रिय दिन है और विक्रम संवत २०७८ मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि एक नया इतिहास रच रही है। धाम में अतीत के गौरव की अनुभूति होगी।’ बनारस भारत की प्राचीन नगरी है‚ और यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए विश्व के कोने–कोने से श्रद्धालु पहंुचते हैं। यहां की तंग गलियों और गंदगी के आलम को देखकर तनिक विचलित भी होते हैं। महात्मा गांधी तो यह सब देखकर इतने व्यथित हुए थे कि अपनी पीड़़ा व्यक्त करने को विवश हो गए। राजनीति में आने से पूर्व मोदी भी यहां दर्शनार्थ आते थे। मंदिर की दशा देखकर उनका मन भी यहां कुछ सुधार करने को होता था। बनारस भारत की सांस्कृतिक–आध्यात्मिक राजधानी कही जाती है। बाबा विश्वनाथ मंदिर को आक्रमणकारियों ने तोड़़ा तो महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने पुनर्निर्माण कराया। बाबा विश्वनाथ मंदिर की आभा बढ़ाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने इसके शिखर पर सोना मढ़वाया था। पीएम मोदी का मानना है कि बाबा के आशीर्वाद से मंदिर को नया रूप देने की उनकी मुराद पूरी हुई। काशी जब करवट लेती है‚ तब देश का भाग्य बदलता है। आज यह घड़़ी देशवासियों के संकल्पबद्ध होने की हैं। वे स्वच्छता‚ सृजन और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता का संकल्प लें। मंदिर परिसर‚ जो पहले ३ हजार वर्ग फुट था‚ अब बढ़कर करीब ५ लाख वर्ग फुट का हो गया है। उन्होंने कहा कि यह परिसर साक्षी है हमारे सामर्थ्य का‚ कर्त्तव्य का। ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं। शास्रों में वाक्य है–‘दृश्यते सवर्ग सर्वेः काश्याम् विश्वेश्वरः’ यानी काशी में सर्वत्र हर जीव में भगवान विश्वेश्वर के दर्शन होते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
सीबीएसई कभी–कभी ऐसे काम कर बैठती है जिससे पछताना पड़़ता है और जगहंसाई होती सो अलग

सीबीएसई कभी–कभी ऐसे काम कर बैठती है जिससे पछताना पड़़ता है और जगहंसाई होती सो अलग

17 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर,पंचायतों के विकास के लिए ‌741.80 रुपए करोड़

बिजली के क्षेत्र में आज बिहार को बड़ी सौगात , सीएम नीतीश कुमार 3550 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend