ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वायरस से बचाव में ही बचाव है…………

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, स्वास्थ
0
कोविड के नये स्वरूप ओमीक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कन्सर्न करार……..

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओमीक्रॉन वेरिएंट के संक्रमितों की संख्या भारत में अभी दो अंकों में ही सही‚ पर उसका तेजी से बढ़ना चिंता पैदा करने वाला है। प्रभावित देशों से यात्रा पर पाबंदियों जैसे कदमों से‚ वायरस को आने से ज्यादा देर तक रोका नहीं जा सकता है। दूसरी लहर जितनी तेजी से बढ़ी थी और सबसे तबाही ढहाने वाले कुछ हफ्तों के दौरान हालात जैसे बेकाबू हो गए थे‚ उसकी यादें फिर डराने लगी हैं। इस नये वेरिएंट का पता चलने के चंद हफ्ते में ही खासतौर पर यूरोप व अमरीका में जिस तेजी से यह संक्रमण फैला है‚ उससे तीसरी लहर की आशंकाओं को और बल मिल रहा है। वैसे भी इस नये वेरिएंट के बारे में अब तक एक ही जानकारी पक्की है–इसकी संक्रामकता यानी फैलने की रफ्तार‚ डेल्टा वेरिएंट से भी बहुत ज्यादा है‚ जिसे भारत में दूसरी लहर के कहर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कोविड–१९ के खिलाफ लड़ाई में हम २०२० के शुरू में जहां थे‚ उससे बहुत आगे निकल आए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब हमारे पास टीका है। आधी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं और तीन–चौथाई से ज्यादा को कम से कम एक खुराक। हालांकि‚ उपलब्ध टीके इस वेरिएंट के खिलाफ किस हद तक बचाव उपलब्ध कराते हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है और वास्तव में इससे अब तक संक्रमित होने वालों में टीके से रक्षितों की संख्या अच्छी–खासी है‚ फिर भी संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीकों की कारगरता असंदिग्ध है। वैसे एक धारणा यह भी है‚ हालांकि इसकी पुष्टि में समय लगेगा कि यह वेरिएंट घातक उतना नहीं है‚ जितना संक्रामक है। संक्रमितों के गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने या मौत के मामले काफी कम हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने तीसरी लहर के खतरों के संंबंध में आगाह करते हुए‚ टीकाकरण के काम तो जल्दी से जल्दी पूरा करने की जो सलाह दी है‚ उस पर पूरी गंभीरता से अमल होना चाहिए। स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य कमजोर प्रतिरोधकता वाले तबकों को बूस्टर डोज लगाने और अठारह से बारह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने के उसके सुझाव पर भी‚ फौरन निर्णय होना चाहिए। जब तक प्राकृतिक प्रतिरोधकता विकसित नहीं होती‚ वायरस से बचाव में ही बचाव है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ……….

ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ..........

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना के श्मशान घाटों का रेट कार्ड हुआ तय

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना के श्मशान घाटों का रेट कार्ड हुआ तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend