ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रगान से हुई सदन के शीतकालीन सत्र की शुरुआत

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
राष्ट्रगान से हुई सदन के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा सत्र सोमवार (29 नवंबर) से शुरू हो गया. इस बार यह पहला मौका था, जब सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रगान से करायी. सभी सदस्यों ने खड़े होकर जन गण मन अधिनायक जय हो, भारत भाग्य विधाता… गाया, इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू की गयी. इस दौरान डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं, ऊर्जा मंत्री सह प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 को सदन के पटल पर रखा.

कार्यवाही के क्रम में अध्यक्ष ने अध्याशी सदस्यों के नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, विधायक अवध बिहार चौधरी, ज्योति देवी और मो अफाक आलम शामिल हैं. इसके बाद अंत में शोक प्रस्ताव पेश करके सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभिक संबोधन में कहा कि इस सत्र में पांच बैठकें होंगी. इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के दूसरे अनुपूरक बजट के लिए एक दिन, राजकीय विधेयक के लिए दो दिन और गैरसरकारी संकल्प के लिए एक दिन निर्धारित किये गये हैं.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि देश एक तरफ आजादी का 5वां अमृत महोत्सव मना रहा है, तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा इस ऐतिहासिक भवन का शताब्दी वर्ष समारोह भी मना रही है. इस समारोह में 21 अक्तूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आकर अपना संबोधन दिया था. सदन में पेश किये गये दूसरे अनुपूरक बजट का आकार 20 हजार 531 करोड़ रुपये का है. इसमें 12 हजार 120 करोड़ रुपये योजना या स्कीम मद में, आठ हजार 373 करोड़ रुपये स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय और केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 37 करोड़ 47 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें पांच हजार 347 करोड़ रुपये वार्षिक मद में केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के केंद्रांश एवं राज्यांश के लिए निर्धारित किये गये हैं. इस मद में सबसे ज्यादा चार हजार 441 करोड़ रुपये समग्री शिक्षा अभियान योजना के लिए निर्धारित किये गये हैं.

सरकार इन कार्यों में खर्च करेगी रुपये

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 242 करोड़, मध्याह्न भोजन योजना के लिए 235 करोड़, त्वरित सिंचाई लाभ एवं बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम में 150 करोड़, पीएम ग्रामीण आवास योजना में 54 करोड़ 54 लाख रुपये निर्धारित किये गये हैं. वार्षिक स्कीम के तहत राज्य स्कीम मद में छह हजार 772 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा नाबार्ड से अनुदानित गंगा जल उद्वह योजना के लिए एक हजार 35 करोड़ रुपये, पटना मेट्रों रेल परियोजना के लिए एक हजार करोड़, मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना में 635 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना में 550 करोड़, सीएम पेयजल निश्चय योजना में 500, सात निश्चय के तहत सीएम बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना मद में 433 करोड़, सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए 400 करोड़, औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के लिए 150 करोड़, राज्य के विश्वविद्यालयों के विकास के लिए 149 करोड़, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना में 123 करोड़, सीएम शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना में 100 करोड़, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन या छात्रवृत्ति योजना में 61 करोड़ 95 लाख, ममता कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय मद में 61 करोड़ 82 लाख एवं मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना मद में 54 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च के लिए निर्धारित किये गये हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
कुलपति के भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

कुलपति के भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

भाजपा विधायक को राजद विधायक ने दी गालियां, कहा-मिलावटी पैदाईश

भाजपा विधायक को राजद विधायक ने दी गालियां, कहा-मिलावटी पैदाईश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend