ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी को लेकर मेरी एक–एक चीज पर नजर

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
शराबबंदी को लेकर मेरी एक–एक चीज पर नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर बार की तरह एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है। सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और राजकीय तिब्बी कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शराबबंदी का निर्णय वर्ष २०१५ में लिया गया। शराबबंदी को लेकर अब तक जितना अभियान चला है‚ उसके बारे में सबलोग जानते हैं। शराबबंदी को लेकर अब तक ९ बार समीक्षा बैठक हुई है। इस बार जो समीक्षा बैठक हुई है‚ उसमें स्पष्टता के साथ हमने सारे अधिकारियों को कह दिया कि एक–एक चीज को देखिये। २६ तारीख को शराबबंदी को लेकर फिर एक बार शपथ ली जायेगी। शादी–विवाह के कार्यक्रमों में शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग शादी के कार्यक्रम में भी शराब पिलाने का इंतजाम करते हैं। इस संबंध में सूचना मिलने पर ही पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसको लेकर किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए। जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं‚ उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। पुलिस को शराब को लेकर कोई जानकारी मिली होगी‚ तभी उसी के आधार पर छापेमारी की गई होगी। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। समाचार में जो बातें सामने आती हैं‚ उन्हें लेकर हमारे कार्यालय के अधिकारी चर्चा करते हैं। शराबबंदी को लेकर प्रशासन को एक–एक चीज देखने की जिम्मेदारी दी गई है। शराब पीना और शराब उपलब्ध कराना दोनों गलत चीज है। यह अनैतिक और गैरकानूनी है। इस पर रोक लगाना और लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर पुलिस की छापेमारी से लोगों में भय नहीं‚ बल्कि खुशी है। शराबबंदी को लेकर पूरे राज्य में फिर से अभियान चलाया जायेगा। हमलोग खुद बिहार की विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करेंगे।

इससे लोगों में शराबबंदी के प्रति और जागरूकता आयेगी। नेता प्रतिपक्ष द्वारा बिहार सरकार पर लगाये गये आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को काम से कोई मतलब नहीं है। बिहार में कितना काम हो रहा है‚ यह सभी लोगों को पता है। विभिन्न विभागों के मंत्री भी अपने–अपने काम में लगे रहते हैं। आगे और कैसे बेहतर काम हो‚ इसको लेकर हमलोग विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने के पहले तीन सोमवार को हम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान करते हैं। जनता की शिकायतों का अब तेजी से समाधान किया जा रहा है। जिन लोगों को बोलना है‚ वो बोलते रहेंे। इसको लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं है। बोलने का अधिकार सभी को है‚ लेकिन काम करने की ड़़¬ूटी सिर्फ हमलोगों की है। यह हमलोगों का कर्तव्य है हमलोग अपने काम में लगे पडते हैं। कहा‚ लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करना मेरा मकसद॥ २६ नवम्बर को एक बार फिर लोगों को दिलायी जायेगी शपथ ॥ कुछ लोग शादी–विवाह में भी करते हैं शराब पिलाने का इंतजाम॥ इस संबंध में पुख्ता सूचना मिलने पर ही पुलिस ने की है कार्रवाई॥ शराब पीना और उपलब्ध कराना दोनों ही अनैतिक व गैरकानूनी

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेडि़कल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) का पुनर्विकास कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण को पूरा करने को लेकर जो समय–सीमा निर्धारित की गयी है‚ उससे पहले पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से तेजी से काम करें। इसके निर्माण के पूर्ण होने से लोगों को इलाज में और सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंदिरा गांधी ¾दय रोग संस्थान के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में आधुनिक सुविधा मुहैया कराई जा रही है‚ जिसके बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उन्होंने एक–एक चीज की जानकारी ली और इसको जल्द से जल्द फंक्शनल करने का निर्देश दिया।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पीएमसीएचके पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने पीएमसीएच रिडेवलपमेंट मास्टर प्लान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही फेज–१ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की महीनावार निर्धारित लक्ष्य एवं उसकी प्रगति की जानकारी दी। फेज–१ पूरा होने के बाद २०२१ बेड की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलोग नियमित रुप से प्रोजेक्ट का प्रोग्रेस रिव्यू करते हैं‚ ताकि निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हो। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मुख्यमंत्री को पीएमसीएच के रिडेवलपमेंट भवन के मास्टर प्लान का प्रस्तावित मडल भेंट किया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह‚ अपर सचिव स्वास्थ्य कौशल किशोर‚ निदेशक ह्रदय रोग संस्थान सुनील कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं पीएमसीएच के वरीय प्राध्यापक एवं चिकित्सक उपस्थित थे॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य...

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

Next Post
सूबे के ग्रामीणों का हुनर देश के लिए मिसाल

सूबे के ग्रामीणों का हुनर देश के लिए मिसाल

राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट से बड़ी राहत

राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआइ कोर्ट से बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend