ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कृषि कानूनों की वापसी के पीछे हैं ये 125 सीटें! ,PM मोदी ने एक ही वार से विपक्ष से छीन लिया सबसे बड़ा मुद्दा

UP Election 2022: राज्य में फिर से सत्ता में लौटने की BJP की कोशिशों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि कानूनों के प्रभाव के चलते बाधक बनता दिख रहा था. जाटों में BJP के खिलाफ बढ़ती नाराजगी का फायदा समाजवादी पार्टी के हिस्से जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं.

UB India News by UB India News
November 21, 2021
in उत्तरप्रदेश
0
कृषि कानूनों की वापसी के पीछे हैं ये 125 सीटें! ,PM मोदी ने एक ही वार से विपक्ष से छीन लिया सबसे बड़ा मुद्दा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की घोषणा से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगता है कि इससे उसकी चुनावी संभावनाएं मजबूत होंगी और उसके प्रचार अभियान को एक नयी ऊर्जा मिलेगी. पिछले साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 लेकर आई थी.

इसके बाद से ही देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन कानूनों का भारी विरोध शुरू हो गया और इन राज्यों के किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर आकर डट गए. इन तीनों राज्यों में किसानों की नाराजगी और लगभग साल भर से चल रहा आंदोलन BJP के लिए मुसीबत का सबब बन गए थे.

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अगले साल की शुरुआत में जिन पांच राज्यों में विधानसभा होने हैं, उनमें BJP के लिए सबसे अहम उत्तर प्रदेश है. पिछले चुनाव में BJP ने राज्य की 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई. राज्य में फिर से सत्ता में लौटने की BJP की कोशिशों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि कानूनों के प्रभाव के चलते बाधक बनता दिख रहा था. जाटों में BJP के खिलाफ बढ़ती नाराजगी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने हाथ मिला लिया. ऐसे में BJP के लिए इस क्षेत्र में स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनती दिख रही थी.

लखीमपुर खीरी ने बढ़ा दी थी मुश्किल
इस क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्पाद का उचित मूल्य ना मिलने को लेकर भी नाराजगी थी. इसके साथ ही लखीमपुर खीरी की घटना ने BJP की मुश्किलों को और बढ़ा दिया था. लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की गाड़ियों से रौंदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आरोपी हैं और वह फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार हैं. कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटों को एक बार फिर BJP के पक्ष में कर सकता है.

जनाधार फिर हासिल करने की उम्मीद
तीनों कानूनों को निरस्त करने से BJP नेताओं में अब उम्मीद जगी है कि वह इस फैसले से जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह अपना जनाधार वापस पाने मे सफल होगी. BJP नेताओं ने कहा कि यह निर्णय दिल जीतने के लिए पार्टी के प्रामाणिक प्रयासों को दर्शाता है. कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटों की भी बड़ी संख्या शामिल थी. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कानूनों के विरोध में भले ही आंदोलन यूपी में पूरी तरह से विस्तार नहीं ले सका, लेकिन पश्चिमी और तराई क्षेत्र में BJP की राह कठिन हो गई थी.

125 सीटों पर बिगड़ रहा था माहौल
मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मुरादाबाद, सहारनपुर, बागपत, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी जैसे जिलों की करीब 125 सीटों पर विपक्ष को किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने का मौका मिल गया था. यही वजह थी कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी किसान पंचायतें कीं. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने किसान पटेल यात्रा भी प्रदेश में निकाली. BSP प्रमुख मायावती भी बार-बार कृषि कानूनों को वापस लिए जाने मांग दोहराती रहीं.

विपक्ष को भी मिल सकती है नई ताकत
साल 2014 और 2019 के लोकसभा और 2017 के राज्य विधानसभा के चुनावों में यहां के मतदाताओं ने BJP का भरपूर समर्थन किया था. अगर ऐसा होता है तो विपक्षी दलों की जाटों, अल्पसंख्यकों और अन्य छोटे दलों को साथ लाकर सामाजिक समीकरण साधने के प्रयासों को भी झटका लग सकता है. हालांकि, राष्ट्रीय लोक दल के एक नेता ने दावा किया कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले से विपक्ष को साहस मिलेगा और BJP के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देगा, क्योंकि इस फैसले से यह संदेश भी गया है कि लोकप्रिय प्रदर्शनों से सरकार को झुकाया भी जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
अपराध पर जैसी कार्रवाई होती है वैसी शराबबंदी तोड़ने पर भी होगी

अपराध पर जैसी कार्रवाई होती है वैसी शराबबंदी तोड़ने पर भी होगी

पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 100 लाख करोड़ रुपये की ‘गति शक्ति योजना, जानिए क्या है पूरी योजना

PM मोदी आज लखनऊ में डीजीपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend