ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपराध पर जैसी कार्रवाई होती है वैसी शराबबंदी तोड़ने पर भी होगी

UB India News by UB India News
November 20, 2021
in पटना, मुख्यमंत्री
0
अपराध पर जैसी कार्रवाई होती है वैसी शराबबंदी तोड़ने पर भी होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बारे में कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और अपराध के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है, उसी तरह इस पर भी पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई करनी है. इसके लिए फिर से व्यापक अभियान चलायेंगे. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नयी दिल्ली से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जातीय जनगणना पर लालू प्रसाद के वक्तव्य पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने क्या कहा हमें मालूम नहीं है. उनसे अभी हमारी कोई बातचीत नहीं होती है.

जातीय जनगणना को लेकर उनकी पार्टी के नेता और उनके पुत्र तेजस्वी यादव समेत अन्य दूसरे लोगों ने हमसे मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री से भी हमलोगों ने इस मुद्दे पर मुलाकात की थी. जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र ने निर्णय स्पष्ट कर दिया है. उसके बाद हमलोगों ने भी बहुत साफ-साफ कह दिया है कि आपस में हम सब बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे. तेजस्वी यादव ने जो चिट्ठी लिखी थी, वह उनकी पार्टी की तरफ से आया हुआ है और वह चिट्ठी रखी हुई है. हम सब एक साथ सर्वसम्मति से इस पर निर्णय लेंगे.

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

शराबबंदी को लेकर चलेगा अभियान

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग मेरे इस फैसले के खिलाफ हैं और धंधेबाज चाहते हैं कि शराबबंदी कानून विफल हो जाए. हम तो शुरुआत से ही कहते रहे हैं कि हर आदमी एक विचार का होगा, यह संभव नहीं है. मनुष्य का जो स्वभाव होता है, यह सभी को मालूम है. हमलोग यह मान कर चलते हैं कि कुछ लोग मेरे खिलाफ रहेंगे. इसके लिए पूरा- का- पूरा प्रयास करना चाहिए, सबको समझाना चाहिए. गड़बड़ी करने वालों पर कानून के मुताबिक एक्शन होना चाहिए.

हमलोगों ने सात घंटे तक बैठक कर एक–एक चीजों पर चर्चा की. हमलोगों ने शुरुआती दौर में इसके लिए जो नियम–कानून बनाये हैं इसके अलावा लगातार अभियान भी चलाते रहे हैं. हमलोगों ने अलग–अलग समय पर नौ बार इसकी समीक्षा भी की है और जितनी बातें कही गयीं उन सब चीजों पर चर्चा की गयी. इसके बारे में हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे तौर पर आप काम करिए. लॉ एंड आॅर्डर और अपराध के खिलाफ जैसी कार्रवाई होती है उसी तरह इस पर भी पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई करनी है. इसके लिए फिर से व्यापक अभियान चलायेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 100 लाख करोड़ रुपये की ‘गति शक्ति योजना, जानिए क्या है पूरी योजना

PM मोदी आज लखनऊ में डीजीपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी बात

राजस्थान में गहलोत के 3 मंत्रियों का इस्तीफा,शाम तक और इस्तीफे होने के आसार

राजस्थान में गहलोत के 3 मंत्रियों का इस्तीफा,शाम तक और इस्तीफे होने के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend