ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 महीने बाद खुला करतारपुर साहिब कॉरिडोर

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने से सिख सुमदाय में उत्साह का माहौल है। इस कॉरिडोर के खोले जाने से भारतीय सिख बिना वीजा के गुरुद्वारे में मत्था टेक सकेंगे।

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in अध्यात्म, खास खबर
0
20 महीने बाद खुला करतारपुर साहिब कॉरिडोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करतारपुर कॉरिडोर को आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालात के कारण पिछले साल 16 मार्च को करतारपुर कॉरीडोर बंद करने का फैसला किया गया था। अब बीस महीने के बाद सिखों के इस सबसे पवित्र स्थान तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया गया है। इससे पहले मंगलवार शाम को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कॉरिडोर को खोलने के फैसले की जानकारी दी। अमित शाह ने लिखा कि श्री करतारपुर साहिब करोड़ों देशवासियों की असीम श्रद्धा का केंद्र है और इस कॉरिडोर का फिर से संचालन शुरू करने का निर्णय सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के फैसले के बाद सिख सुमदाय में उत्साह का माहौल है। इस कॉरिडोर के खोले जाने से भारतीय सिख बिना वीजा के गुरुद्वारे में मत्था टेक सकेंगे। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने के केंद्र के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य उस ‘जत्थे’ का हिस्सा होंगे जो 18 नवंबर को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक स्थल का दौरा करेगा।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

चन्नी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से गलियारे को पुनः खोलने का अनुरोध किया था। चन्नी ने, “मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।” चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, “पूरा मंत्रिमंडल उस पहले जत्थे का हिस्सा होगा जो 18 नवंबर को जाकर श्रद्धांजलि देगा।” चन्नी ने बाद में ट्वीट किया, “श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्री करतारपुर साहिब को दोबारा खोलने के निर्णय का मैं गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। इस कदम ने लाखों श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी की है जिन्हें कोविड महामारी के कारण ‘दर्शन दीदारे’ से वंचित रहना पड़ा था।”

करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। गुरुद्वारा दरबार साहिब वह स्थल है जहां सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने प्राण त्यागे थे। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च में करतारपुर साहिब की तीर्थयात्रा को निलंबित कर दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बुधवार से करतारपुर गलियारे को पुनः खोलने का निर्णय लिया है। गुरु नानक की जयंती ‘गुरु पर्व’ इस साल 19 नवंबर को मनाई जाएगी।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने करतारपुर कारिडोर खोलने के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा का हार्दिक स्‍वागत किया था। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्‍य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसका स्‍वागत किया था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने भी करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि करतारपुर कारिडोर को खोलने की मांग को लेकर पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास मुद्दा उठाया था। अश्वनी शर्मा ने भी प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा इस फैसले से लाखों लोगों की इच्छा पूरी हुई है।

वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को जाने वाले जत्थे का सारा खर्च एसजीपीसी उठाएगी। 17 नवंबर से श्री करतारपुर साहिब में अखंड पाठ साहिब शुरू करवाया जाएगा और 19 नवंबर को इसके भोग डाले जाएंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
लोकतंत्र सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव है :पीएम मोदी

लोकतंत्र सरकार चलाने की व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव है :पीएम मोदी

न दारू आने देंगे‚ न पीने देंगे

न दारू आने देंगे‚ न पीने देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend