ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य आज: व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे

UB India News by UB India News
November 11, 2021
in अध्यात्म, पटना
0
लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य आज: व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

8 नवंबर से शुरू हुआ छठ पर्व का आज का दिन खास है। आज छठ पर्व का तीसरा दिन है। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। मंगलवार की रात खरना का प्रसाद खाने के बाद से व्रती निर्जला उपवास कर रहे हैं। अर्घ्य के वक्त घाट में हजारों की भीड़ जुटेगी। इसके प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को छठी माता को खरना प्रसाद का भोग लगा। व्रतियों के घर खरना प्रसाद लेने के लिए लोग पहुंचे। देर रात तक व्रतियों के घर खीर का प्रसाद लेने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।

तीसरे दिन शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके साथ ही चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर के आंगनों, बगीचों और छतों पर भी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी जमा किया है। इसी पानी में उतर कर व्रती फलों से भरा सूप उठाएंगे और सूर्य को अर्पित करेंगे। यह इस भावना के साथ है कि जिस सूर्य ने हमें अन्न दिया हम सबसे पहले उसे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित कर रहे हैं। पूरे अनुशासन के साथ। निर्जला की सात्विकता के साथ। इस मायने में यह प्रकृति पर्व है। समाज की हर जाति के सम्मान के साथ है। सूर्य से सीधे जुड़ने के साथ है। बीच में कोई माध्यम नहीं है।

खरना प्रसाद का पूजा करती व्रती।

खरना प्रसाद का होता है विशेष महत्व
छठ व्रतियों के घर का खरना प्रसाद विशेष महत्व का होता है। व्रत धारण करने वाले लोगों ने परिजनों को खीर प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था। खरना पूजा में मिट्टी से सिर धोकर व्रती दिन भर निर्जला व्रत रहे। शाम को बिना शक्कर से गुड़ की खीर एवं पूड़ी का प्रसाद बनाया गया। रात में चंद्र दर्शन के बाद छठ मैया के व्रतियों ने उस प्रसाद को ग्रहण किया।

पटना के घाटों पर सभी तैयारियां पूरी
छठ व्रत को लेकर पटना में जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की तरफ से कई घाट बनाए गए हैं। साथ ही कई तालाब को भी छठ व्रत के लिए तैयार किया गया। आज शाम जब अर्घ देने के लिए जब व्रती अपने घर से निकलेंगे तो उनके लिए भी कई दिशा निर्देश दिए गए। घाटों पर सुरक्षा के लिए वाच टावर लगाए गए हैं साथ ही गंगा नदी में बैरिकेडिंग भी की गई। घाटों पर आतिशबाजी करना प्रतिबंधित है।

राजधानी के गंगा घाटों खासकर कलेक्ट्रेट घाट, दरभंगा हाउस काली घाट, रानी घाट, गांधी घाट, लॉ कॉलेज घाट, गाय घाट, पटना कॉलेज घाट, दीघा 95 नंबर घाट, पाटी पुल घाट, दीघा ब्रिज के पास के घाट समेत कई गंगा घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था की गई है। इन सभी घाटों में सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पूरी तरह से प्रकृति की पूजा है छठ
छठ व्रत पूरी तरह से प्रकृति की पूजा है। इसमें नए फसल, मौसमी फल के साथ नदी, तालाब, पोखर में भगवान सूर्य अर्घ्य दिया जाता है। पटना में आज शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 03 मिनट पर है और छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 02 मिनट पर है।

भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ आरोग्यता प्रदान करने का व्रत है। इस पर्व को लोग धन, धान्य व सुख समृद्धि की कामना को लेकर करते हैं। ऐसी मान्यता है कि छठ के व्रतियों में सूर्य की वह उर्जा विद्यमान हो जाती है कि व्रती पूरे साल बीमारियों से दूर रहता है। चर्म रोगों में छठ का व्रत विशेष लाभकारी माना जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत

मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत

शीतकालीन सत्र के दौरान रोजाना 500 किसान ट्रैक्टर लेकर संसद भवन करेंगे मार्च: संयुक्त किसान मोर्चा

शीतकालीन सत्र के दौरान रोजाना 500 किसान ट्रैक्टर लेकर संसद भवन करेंगे मार्च: संयुक्त किसान मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend