ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन एकजुट होकर लड़ता, तो भी हार जाता

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कांग्रेस, पटना, बिहार, राजद
0
महागठबंधन एकजुट होकर लड़ता, तो भी हार जाता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों विधानसभा सीटों पर JDU की जीत के बाद विश्लेषण शुरू हो गया है। अधिकतर जानकारों की राय है कि महागठबंधन में फूट का फायदा JDU को मिला है। कांग्रेस और RJD एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो महागठबंधन की जीत हो सकती थी। भास्कर ने जब आंकड़ों का विश्लेषण किया तो इन बातों में ज्यादा दम नहीं दिखा। दोनों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो भी जीत आसान नहीं थी।

बता दें, उपचुनाव में दोनों जगह उम्मीदवार उतारने के बावजूद RJD के बड़े नेताओं ने कभी नहीं कहा कि भविष्य में RJD कांग्रेस से गठबंधन के बिना चुनाव लड़ेगी, लेकिन गुस्साई कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उपचुनाव से पहले कहा था कि आगे भी कांग्रेस बिहार में अकेला चलेगी। अब आंकड़ों का ऐसे समझिए…

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

महागठबंधन एकजुट होकर भी लड़ता तो हार जाता
तारापुर में कांग्रेस और राजद को आए वोट को जोड़ें तो यह 78,715 होता है। यानी JDU को मिले कुछ वोट से 251 वोट कम। कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस और RJD को आए वोट को जोड़े तो यह 52,786 होता है। यानी JDU को मिले वोट से 7,096 कम।

ये आंकड़े बताते हैं कि महागठबंधन एकजुट होकर लड़ता तो भी जीत पूरी तरह पक्की नहीं हो पाती। हां, यह जरूर है कि तारापुर में खेल बिगड़ सकता था। महागठबंधन में फूट के बाद RJD और कांग्रेस नेताओं के बीच जैसे बयान आए उससे वोटर को कंफ्यूजन भी हुआ और इसका नुकसान भी दोनों पार्टियों को हुआ।

कांग्रेस को मिले सिर्फ 3.06% वोट
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करके भी महागठबंधन की टूट के असर को समझा जा सकता है। विधानसभा उपचुनाव में RJD उम्मीदवारों को 40.7 फीसदी वोट हासिल हुए। यह JDU के 46.2 फीसदी से काफी कम हैं। दोनों दलों के बीच लगभग 5.50 फीसदी वोट प्रतिशत का अंतर रहा है। उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को 3.06 फीसदी वोट प्राप्त हुए। अगर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले वोट एक साथ भी कर दिए जाए तो JDU उम्मीदवारों को मिले मतों से कम होगा। दोनों अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ती तो भी यह आंकड़ा 44 फीसदी वोट के ऊपर नहीं जाता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
बिहार में शराब से मौतों पर खूब गरजे तेजस्‍वी यादव

बिहार में शराब से मौतों पर खूब गरजे तेजस्‍वी यादव

Italian Wives - Overview

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend